Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भव्य आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR NEWS : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भव्य आयोजन

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/16 at 8:23 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। RAIPUR NEWS : सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज एकात्म परिसर में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी” का उद्घाटन किया।

- Advertisement -

सांसद श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष हर आम नागरिक के जीवन में खुशहाली, सम्मान और सुरक्षा लाने वाले रहे हैं।

- Advertisement -

गरीबों को पक्के मकान, किसानों को तिगुनी आय, महिलाओं को सशक्तिकरण, युवाओं को नए अवसर, और देश को आत्मनिर्भरता यही इन वर्षों की असली उपलब्धियाँ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, महतारी वंदन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने जन-जन तक विकास और विश्वास पहुंचाया है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि, आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है और तीसरे स्थान की ओर तेजी से अग्रसर है। सामरिक सुरक्षा, आतंकवाद-नक्सलवाद की समाप्ति जैसे बड़े कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व में सफल हो रहे हैं। हमें अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी है।

हम पौधारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता जैसे छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से भी विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित रायपुर में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे रामसेतु बनाने में गिलहरी का योगदान था, वैसे ही प्रत्येक नागरिक का योगदान राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, निगम-मंडल के अध्यक्षगण, अधिवक्ता, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, व्यापारी वर्ग सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।  बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को “विकसित भारत 2047” के संकल्प की शपथ भी दिलाई।

सांसद के रूप में एक वर्ष पूर्ण होने पर बृजमोहन अग्रवाल को दी बधाई

इस अवसर पर, सांसद बनने के एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की सम्मानित जनता ने श्री अग्रवाल को बधाई दी उनका गाजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CABINET BREAKING CG CABINET MEETING : 18 जून को होगी साय केबिनेट की बैठक 
Next Article CRIME NEWS: खुफिया अधिकारी बनकर ठगी की घटना को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Latest News

Raipur News: रायपुर–विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे का काम रफ्तार पर — अब सिर्फ 6 घंटे में तय होगा सफर!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 17, 2025
Road Accident: हसदेव पब्लिक स्कूल बस और बाइक में टक्कर, 40 वर्षीय दूध व्यापारी की दर्दनाक मौत
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 17, 2025
Aaj ka Rashifal: इन राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्‍छा रहेगा आजका दिन, अपना राशिफल पढ़ें और जानें आज आपके लिए क्‍या रहेगा खास
राशिफल June 17, 2025
Today Horoscope: आज का राशिफल -17 जून: सावधान! आज इन राशियों पर मंडरा रहा है संकट, और इनका चमकेगा नसीब — अभी देखिए अपना राशिफल
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?