Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Interesting News: “पापा जैसी उम्र का दूल्हा देखकर भड़की दुल्हन, बारात लौटी बैरंग! प्रयागराज में मंडप बना हंगामे का अखाड़ा”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Interesting News: “पापा जैसी उम्र का दूल्हा देखकर भड़की दुल्हन, बारात लौटी बैरंग! प्रयागराज में मंडप बना हंगामे का अखाड़ा”

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/17 at 8:52 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

प्रयागराज। Interesting News: शादियों का सीजन और उसमें हंगामे की खबर न आए, भला ऐसा कैसे हो सकता है! फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का मंडप सजा था, बरात दूरदराज इंदौर (मध्यप्रदेश) से आई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे पर पहली नजर डाली, सारा माहौल बदल गया।

दुल्हन गुस्से से तमतमाते हुए बोली— “ये दूल्हा है या मेरे पापा? इतनी उम्र का आदमी मुझे कतई मंजूर नहीं!” फिर क्या था, मंडप शादी का कम और पंचायत का अखाड़ा ज्यादा बन गया।

- Advertisement -
Ad image

फोटो दिखाया किसी और का, बारात आई किसी और की!

- Advertisement -

कन्या पक्ष का आरोप है कि रिश्ता पक्का करते समय उन्हें किसी और युवक की तस्वीर दिखाई गई थी। लेकिन शादी के दिन सेहरे में कोई और निकला। और वो भी ऐसा, जिसकी उम्र दुल्हन के पिता से कम न हो।

- Advertisement -

घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

दुल्हन ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद घरातियों और बारातियों में खूब नोकझोंक हुई। गांव में पंचायत बैठी, मगर नतीजा सिफर रहा। मामला इतना बढ़ा कि यूपी 112 और फूलपुर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।

खाना खिलाया और लौटा दी बारात

गौर करने वाली बात ये रही कि दुल्हन पक्ष ने इस पर कोई केस दर्ज नहीं कराया। बल्कि घरातियों ने इंसानियत दिखाते हुए बारातियों को खाना खिलाया और फिर इज्जत से विदा किया।

इलाके में चर्चा का बाजार गर्म

यह अनोखी शादी बिना दुल्हन के संपन्न हुए इलाके में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। गांव-गांव लोग इस नाकाम शादी और “पापा जैसे दूल्हे” की कहानी सुनते रहे।

अब ये खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है और लोग कह रहे हैं— “शादी ब्याह में फोटो की नहीं, असली दूल्हे की पहचान जरूरी है!”

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Interesting News, Interesting News: “The bride got angry after seeing the groom of the same age as her father, Interesting News: “पापा जैसी उम्र का दूल्हा देखकर भड़की दुल्हन, the wedding procession returned empty handed! The pavilion became an arena of uproar in Prayagraj.”, ग्रैंड न्यूज़, पापा जैसी उम्र का दूल्हा देखकर भड़की दुल्हन, प्रयागराज।, बारात लौटी बैरंग! प्रयागराज में मंडप बना हंगामे का अखाड़ा”
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Air India plan: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, कोलकाता में यात्रियों को उतारा गया
Next Article Bollywood Breaking: प्रभास की ‘The Raja Saab’ का टीज़र रिलीज — हॉरर-कॉमेडी अवतार में लौटे ‘डार्लिंग’

Latest News

CG NEWS : “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड” योजना अंतर्गत 30 जून तक ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य
Grand News June 17, 2025
तबादला
CG Police Transfer : 176 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसएसपी ने किया जारी किया आदेश 
छत्तीसगढ़ June 17, 2025
CG NEWS : ऑफिसर्स कालोनी में SECL असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस 
कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ June 17, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?