Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : टीकाकरण के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया जमकर हंगामा, शादी के सात साल बाद गुंजी थी किलकारी  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कवर्धाछत्तीसगढ़

CG NEWS : टीकाकरण के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया जमकर हंगामा, शादी के सात साल बाद गुंजी थी किलकारी  

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/17 at 9:17 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

कवर्धा। CG NEWS : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां जिला अस्पताल में टीकाकरण के कुछ ही घंटों बाद तीन दिन के नवजात की मौत हो गई। बच्चे को खोने के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार, पंडरिया का रहने वाला आशीष निर्मलकर अपनी पत्नी को बच्चे की डिलीवरी के लिए शुक्रवार को कवर्धा जिला अस्पताल लाया था। बताया जा रहा है कि, महिला की शादी के सात साल हो चुके थे। इसके बाद ये उनकी पहली संतान थी।

- Advertisement -

ऑपरेशन से हुई डिलीवरी

डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती किया। अगले दिन शुक्रवार को दिनभर बीतने के बाद दोपहर में डॉक्टरों ने आशीष से कहा, उसकी पत्नी को बच्चा नॉर्मल नहीं होगा। ऑपरेशन करना होगा। डॉक्टरों के कहने पर आशीष और उसके घरवाले ऑपरेशन से बच्चे की डिलीवरी के लिए तैयार हो गए। शनिवार दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर आशीष की पत्नी ने ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे।

- Advertisement -

वैक्सीन लगने के बाद बच्चा बेहोश

रविवार बीतने के बाद सोमवार की सुबह अस्पताल परिसर में ही बच्चे का नियमित टीकाकरण किया गया। वैक्सीन लगते ही नवजात बच्चा बेहोश हो गया और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बच्चे का शरीर नीले पड़ गया था। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी, जिसके बाद नवजात को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन आधे घंटे बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप 

नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, टीका लगने से पहले बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। टीकाकरण के बाद उसके हाथ-पैर नीले पड़ने लगे और एक्टिविटी बंद हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि उन्हें समय रहते सही इलाज नहीं मिला, जिससे बच्चे की जान नहीं बच सकी। नवजात की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि शादी के सात साल हो चुके थे और यह उनकी पहली संतान थी।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग 

परिवार अब जांच की मांग कर रहा है और इस घटना के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों और स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगा रहा है। हालांकि, इस मामले पर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं CMHO डॉ बी एल राज से भी संपर्क नहीं हो पाया है।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bollywood Breaking: धनुष और नागार्जुन की ‘Kuberaa’ में होगी तगड़ी टक्कर — ट्रेलर देख फैंस बोले- Blockbuster पक्की!
Next Article CG VIDEO : शाला-उत्सव के पहले दिन नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, कौन बचाएगा आने वाली पीढ़ी को?

Latest News

CG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी ने देश को दी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार : गोवर्धन मांझी
Grand News June 17, 2025
CG BREAKING : सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 लोगों की हत्या, कई ग्रामीणों की पिटाई और अपहरण भी
Breaking News छत्तीसगढ़ बीजापुर June 17, 2025
CG NEWS : “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड” योजना अंतर्गत 30 जून तक ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य
Grand News June 17, 2025
तबादला
CG Police Transfer : 176 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसएसपी ने किया जारी किया आदेश 
छत्तीसगढ़ June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?