Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG : छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 09 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 05 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

CG : छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 09 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 05 आरोपी गिरफ्तार

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/18 at 6:14 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
SHARE

छुरा। CG : गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए छुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

थाना छुरा क्षेत्र में विगत दिनों दो प्रमुख चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना में दिनांक 20 अप्रैल 2025 की रात अज्ञात चोरों ने प्रार्थी टोमल लाल साहू की हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल (क्रमांक CG-23 N 0665, कीमत ₹70,000) उनके घर से चोरी कर ली थी। दूसरी घटना 17 मई 2025 को घटी, जब प्रार्थी घनश्याम साहू की प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-23 H 4764, कीमत ₹16,000) साप्ताहिक बाजार छुरा से चोरी हो गई थी।

- Advertisement -
Ad image

प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू करते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में छुरा पुलिस एवं स्पेशल टीम ने विशेष अभियान चलाया। संदेही थनवार बंजारे के घर की तलाशी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पूछताछ पर थनवार बंजारे ने साथी आरोपियों गजेन्द्र नेताम, टीकम आडिल, डिगेश बंजारे और कृष्णा शर्मा के साथ मिलकर छुरा, पांडुका, फिंगेश्वर एवं ओडिशा के लखना क्षेत्र से वाहन चोरी करना कबूल किया।

- Advertisement -

पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

पुलिस की इस कार्यवाही में थाना छुरा स्टाफ और स्पेशल टीम गरियाबंद की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने अपील की है कि नागरिक अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : पढ़बो सब झन, गढ़बो जन जन’:खट्टी गांव में शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प CG : पढ़बो सब झन, गढ़बो जन जन’:खट्टी गांव में शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प
Next Article CG CG : किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था देशी शराब, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा…

Latest News

CG BREAKING : अस्पतालों में फोटो और वीडियो पर रोक का विवादित आदेश निरस्त, पत्रकारों के विरोध के बाद मंत्री जायसवाल ने लिया फैसला
Breaking News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
CG NEWS : ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर ठगी, भाजपा नेता बताकर किसानों से वसूले लाखों 
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 18, 2025
 CG NEWS : विकलांग महिला से लगभग 9 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 18, 2025
Pradeep Mishra Controversy: शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!
Grand News देश June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?