Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Kaushalya Mata Mandir Chandkhuri: कौशल्या धाम में बदली जायेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की भव्य मूर्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Kaushalya Mata Mandir Chandkhuri: कौशल्या धाम में बदली जायेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की भव्य मूर्ति

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/18 at 7:10 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
Kaushalya Mata Mandir Chandkhuri: कौशल्या धाम में बदली जायेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की भव्य मूर्ति
Kaushalya Mata Mandir Chandkhuri: कौशल्या धाम में बदली जायेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की भव्य मूर्ति
SHARE

 

रायपुर। Kaushalya Mata Mandir Chandkhuri: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित चंदखुरी के कौशल्या धाम में जल्द ही भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। भगवान राम के ननिहाल कहे जाने वाले इस पावन स्थल पर अब 51 फीट ऊंची नई मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसे ग्वालियर के प्रसिद्ध मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा और उनकी टीम ने तैयार किया है। sandstone से बनी यह प्रतिमा तीन हिस्सों में तैयार की गई है, जिसे ट्रेलर के ज़रिए कौशल्या धाम लाया जाएगा और यहीं जोड़कर स्थापित किया जाएगा। अब तक इस पर 72 से 74 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

- Advertisement -
Ad image

मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि कुछ समय पहले भुगतान में देरी की वजह से काम रुका था, लेकिन अब मूर्ति पूरी तरह तैयार है और एक हफ्ते के भीतर छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगी।

- Advertisement -

गौरतलब है कि चंदखुरी का कौशल्या माता मंदिर देश का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां माता कौशल्या की प्रतिमा भगवान राम को गोद में लिए हुए दिखाई देती है। यह मंदिर 10वीं शताब्दी में बना था और इसका प्राकृतिक परिवेश इसे और भी खास बनाता है।

- Advertisement -

विवादों की बात करें तो साल 2021 में कांग्रेस शासन में 51 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर भाजपा नेताओं ने बनावट और चेहरे की अभिव्यक्ति को लेकर आपत्ति जताई थी। भाजपा सरकार में धर्मस्व मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल ने नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी, जो अब मूर्त रूप लेने जा रही है। नई मूर्ति के स्थापित होते ही कौशल्या धाम की आभा और अधिक बढ़ेगी।

TAGGED: : Lord Ram's statue will be changed in Kaushalya Dham, Kaushalya Mata Mandir Chandkhuri
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG : गरियाबंद में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन और दो हाइवा जब्त
Next Article CG NEWS : आदिम जाति विकास विभाग में तबादला, कई अधिकारी भेजे गए इधर से उधर 

Latest News

CG BREAKING : अस्पतालों में फोटो और वीडियो पर रोक का विवादित आदेश निरस्त, पत्रकारों के विरोध के बाद मंत्री जायसवाल ने लिया फैसला
Breaking News छत्तीसगढ़ June 18, 2025
CG NEWS : ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर ठगी, भाजपा नेता बताकर किसानों से वसूले लाखों 
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 18, 2025
 CG NEWS : विकलांग महिला से लगभग 9 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Grand News June 18, 2025
Pradeep Mishra Controversy: शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, चित्रगुप्त पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन तेज!
Grand News देश June 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?