Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  NEET-UG 2025 में जांजगीर की बेटी सौम्या कंवर ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया हासिल की 1523 रैंक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

 NEET-UG 2025 में जांजगीर की बेटी सौम्या कंवर ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया हासिल की 1523 रैंक

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/06/19 at 12:15 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
 NEET-UG 2025 में जांजगीर की बेटी सौम्या कंवर ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया हासिल की 1523 रैंक
 NEET-UG 2025 में जांजगीर की बेटी सौम्या कंवर ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया हासिल की 1523 रैंक
SHARE
Highlights
  • डॉक्टर बनकर समाज की सेवा का सपना लिए सौम्या ने दिलाई जिले को गौरव
  • एक साल की मेहनत लाई रंग

भरत सिंह चौहान, जांजगीर। NEET-UG 2025 : जिले की प्रतिभाशाली छात्रा सौम्या सिंह कंवर ने NEET-UG 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया कैटेगरी में 1523वीं रैंक प्राप्त की है। यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। सौम्या शुरू से ही मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जांजगीर से पूरी की है। उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी पिछले एक साल से पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ की थी।

ये भी पढ़ें : CG CRIME NEWS : महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, आरोपी दंपति ने वसूले दो करोड़ रूपये, दोनों आरोपी गिरफ्तार 

- Advertisement -
Ad image

सौम्या के पिता धनसिंह कंवर नवागढ़ जनपद पंचायत में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं, जबकि उनकी माँ श्रीमती संतोषी कंवर महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। सौम्या के नाना स्वर्गीय दरश राम कंवर एवं नानी स्वर्गीय मंगल सिंह कंवर रहे हैं। उनके दादा का नाम श्री ननकी सिंह कंवर है। ऐसे संस्कारी और शिक्षित परिवार में पली-बढ़ी सौम्या का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।

- Advertisement -

सौम्या की इस उपलब्धि पर गुरुकुल स्कूल के प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा, शिक्षकों अखिलेश वर्मा, कविता मैडम, ICDS विभाग के समस्त स्टाफ, नवागढ़ जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारियों एवं विलियम केरकेट्टा सर ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभी ने सौम्या की मेहनत, आत्मविश्वास और लगन की सराहना करते हुए इस सफलता को प्रेरणादायक बताया।

- Advertisement -

सौम्या की यह सफलता न सिर्फ उनके परिश्रम का प्रतिफल है बल्कि यह जिले की बेटियों के लिए भी एक प्रेरणा है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, NEET-UG 2025, जांजगीर की बेटी सौम्या कंवर, सौम्या कंवर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जमीन विवाद में 3 लोगों की हत्या करने वाले दो आरोपियों को मिली आजीवन कारावास
Next Article International Yoga Day : अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिलेवार मुख्य अतिथि की सूची जारी, राज्यपाल राजधानी तो सीएम जशपुर में करेंगे योग, देखें आपके जिले में कौन होगा चीफ गेस्ट 

Latest News

CG NEWS: बसंतपुर थाने का घेराव करने दी चेतावनी, सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 19, 2025
Unique Story of love: दिल के बाजार में दौलत देखी नहीं जाती, 93 वर्षीय दादा की पत्नी के लिए प्यार भरी चाहत, 20 रुपये में मिला सोने का मंगलसूत्र
Exclusive Grand News Mumbai VIRAL VIDEO रोचक खबरें June 19, 2025
CG NEWS: धरमजयगढ़ के आमापाली में जनजातीय शिविर, लाभांवित हुए सैकड़ों लोग
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 19, 2025
CG NEWS: उप मुख्यमंत्री साव ने अपने अनुज के क्षेत्र मे 62 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन, जिस विधानसभा को बड़े भाईयों का आशीर्वाद मिले वहां विकास की गंगा बहती रहेगी– अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?