Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, श्रद्वा और ज्ञान का है अनोखा संगम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, श्रद्वा और ज्ञान का है अनोखा संगम 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/06/19 at 5:19 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, श्रद्वा और ज्ञान का है अनोखा संगम 
CG BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, श्रद्वा और ज्ञान का है अनोखा संगम 
SHARE

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंर्तराज्यी सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल शारदाधाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टुरीज्म बोर्ड ने राज्य के चिन्हाकित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। पर्यटन बोर्ड ने इसके लिए परिपत्र जारी कर दिया है। बोर्ड के इस निर्णय से इस पर्यटन स्थल को एक नई पहचान मिल सकेगी।  बोर्ड इसके प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यटको के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बजट उपलब्ध करा सकेगा।

ये भी पढ़ें : ARANG NEWS : अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, नगर पं समोदा और कुटेला में लाखों की रेत जब्त, जुर्माना भी लगाया

- Advertisement -
Ad image

श्रद्धा और ज्ञान का संगम है शारदाधाम
शारदाधाम में विद्यादायनी माँ सरस्वती की श्रद्वा और ज्ञान अर्जन का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य के जरूरतमंद बच्चों के रहने और पढ़ने के लिए कोचिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। शारदाधाम समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस विशेष कोचिंग संस्था में बच्चों के रहने, खाने के साथ उनकी कोचिंग की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। बच्चों के रहने और कोचिंग का जो भी खर्चा होता है, उसका व्यय समिति श्रद्वालुओं के सहयोग से पूरा करती है।

- Advertisement -

- Advertisement -

प्रकृतिक सौंदर्य से भरपूर है शारदाधाम प्रसिद्व धार्मिक पर्यटन स्थल
शारदाधाम, जिला मुख्यालय जशपुर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर, दुलदुला ब्लाक में स्थित है। माता सरस्वती का यह प्रसिद्व मंदिर चारो ओर घने जंगल से घिरा हुआ है। नजदीक ही गिरमा नदी की कलकल करती मधुर ध्वनि यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्वालुओं का मन मोह लेते हैं। संचालन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यादायनी मां सरस्वती का यह भव्य मंदिर पूरी तरह से श्रमदान से तैयार किया गया है। दोनों राज्यों के श्रद्वालुओं ने पसीना बहा कर मां के इस मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर के भवन का डिजाइन झारखंड के प्रसिद्व लचलागढ़ हनुमान मंदिर के तर्ज पर तैयार किया गया है।

पर्यटन हब के रूप में विकसीत हो रहा है जशपुर
उल्लेखनीय है कि वनाँचल क्षेत्र जशपुर में पर्यटन उद्योग विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तेजी से काम कर रहे हैँ। कुनकुरी ब्लाक में स्थित मयाली नेचर कैंप के विकास के लिए दस करोड़ रूपये भारत दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैँ। यहीं स्थित मधेश्वर महादेव को हाल ही में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड ने विश्व का सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में मान्यता दी है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने जिले को पर्यटन नक्शे से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए फरसाबहार ब्लाक में स्थित कोतेबीराधाम में लक्ष्मण झूला के तर्ज पर पुल निर्माण की घोषणा की है। इसके साथ ही जिले में देशदेखा,रानीदाह जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय का लक्ष्य जिले में ग्रीन उद्योग विकसित कर जिलेवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, सीएम विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट  CG NEWS : लंबे समय तक पति मानकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट 
Next Article CG CRIME NEWS : 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, पार्षद का बेटा गिरफ्तार 

Latest News

GRAND NEWS: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में RSS के स्वयंसेवकों ने दिखाया मानवता का परिचय, पीड़ितों और घायलों के लिए बने रक्षा दूत
देश June 19, 2025
CG NEWS: जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा रायपुर June 19, 2025
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश दौरा, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Grand News देश June 19, 2025
Tej Pratap: मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना…पिता लालू यादव की फोटो देखते हुए तेज प्रताप ने कर दिया बड़ा इशारा, तेज प्रताप की बगावत से बिहार की सियासत में भूचाल
Grand News June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?