उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल — एक साथ 33 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
उत्तराखंड | Transfer IAS Officers: शासन ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने एक साथ 33 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी बदली गई है, वहीं कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
मुख्य सचिव की निगरानी में जारी इस लिस्ट में किन अधिकारियों को कौन सी नई जिम्मेदारी मिली, जानिए पूरी डिटेल:
मुख्य तबादले — हाइलाइट्स
1️⃣ अनूप बंदनाल (IAS-1992) — अब मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन के साथ जलागम, आयुष एवं खाद्य विभाग का जिम्मा संभालेंगे।
2️⃣ सौजन्य कंडवाल (IAS-2003) — सचिव पर्यटन पद से हटाकर धर्मस्व, नागरिक उड्डयन, ग्रामीण विकास सचिव बनाए गए।
3️⃣ विनीत कुमार पुस्पोत्तम (IAS-2004) — मुख्य निगरानी अधिकारी पशुपालन व मत्स्य विभाग बने।
4️⃣ डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय (IAS-2005) — अब लोक निर्माण विभाग व टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष।
5️⃣ कंचन यादव (IAS-2006) — सचिव पद से हटाकर आयुष-खाद्य विभाग में।
6️⃣ अन्य जिलाधिकारियों में भी बदलाव —
नवनीत पाण्डे (IAS-2015) : चंपावत जिलाधिकारी
सौम्या गौरवार (IAS-2016) : रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी
महेश चन्द्र बिष्ट (IAS-2016) : उत्तरकाशी जिलाधिकारी
पूरी तबादला लिस्ट