Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG : राशन वितरण की रफ्तार फिर बनी टेंशन: नई मशीन भी नहीं लाई राहत, 35% उपभोक्ताओं को ही मिल सका अनाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

CG : राशन वितरण की रफ्तार फिर बनी टेंशन: नई मशीन भी नहीं लाई राहत, 35% उपभोक्ताओं को ही मिल सका अनाज

Aarti Beniya
Last updated: 2025/06/20 at 11:33 AM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
ration distribution
ration distribution
SHARE
गरियाबंद। CG :  बारिश के पहले तीन माह का राशन एक साथ बांटने की सरकार की मंशा पर अमल करना जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। जून के 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जिले के केवल 35 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ही राशन मिल पाया है। 5 जून से शुरू हुए वितरण में 2 लाख 14 हजार 309 उपभोक्ताओं में से महज 75 हजार 818 को ही अनाज दिया जा सका है।
तेजी लाने के लिए प्रशासन ने 18 जून को सभी 358 राशन दुकानों में नई एल-1 फास्ट प्रोसेसिंग स्कैनर मशीनें पहुंचा दीं। दावा था कि ये मशीनें वितरण की प्रक्रिया को रफ्तार देंगी, लेकिन ये भी कोई चमत्कार नहीं कर सकीं। गुरुवार को पूरे जिले में सिर्फ 5,199 उपभोक्ताओं को ही राशन मिल सका — यानी कुल का सिर्फ 2.46 प्रतिशत। अब अगले 10 दिन में शेष 1 लाख 33 हजार 274 उपभोक्ताओं तक अनाज पहुंचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
नया सिस्टम, वही पुरानी परेशानी
सहायक जिला खाद्य अधिकारी का कहना है, “नई मशीन एल-1 स्कैनर पहले से कहीं ज्यादा तेज है। यह मोबाइल साइज की है और 4जी नेटवर्क पर काम करती है। इससे अंगूठे के निशान की स्कैनिंग जल्दी होती है और वितरण प्रक्रिया तेज होगी।”
लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। देवभोग के सेल्समैन ने बताया, “नई मशीन से भी काम की रफ्तार नहीं बढ़ी। 6 घंटे में सिर्फ 33 उपभोक्ताओं को ही राशन दिया जा सका। नेटवर्क सही हो तब भी एक उपभोक्ता की प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। नेटवर्क नहीं होने पर घंटों लगते हैं।”
उपभोक्ताओं की बेबसी
राशन दुकानों पर लगातार आ रहे ग्रामीण और महिलाएं अब थक चुके हैं। एक महिला ने कहा, “घर का काम छोड़कर रोज आ रहे हैं, फिर भी राशन नहीं मिल रहा। यह काम अब टेढ़ी खीर हो गया है।”
ब्लॉकवार वितरण की स्थिति
•फिंगेश्वर: 1,684 उपभोक्ता
•मैनपुर: 976 उपभोक्ता
•गरियाबंद: 899 उपभोक्ता
•देवभोग: 836 उपभोक्ता
•छुरा: 794 उपभोक्ता
अब सवाल यह है कि प्रशासन अगले 10 दिन में इस चुनौती को कैसे पार करेगा?
TAGGED: ration distribution
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : तेज रफ्तार ब्रिजा कार ने छीनी जान, 3 KM तक घसीटा ठेला चालक, मौत
Next Article CG : शराब दुकान में मारपीट, पुलिस नदारद CG : शराब दुकान में मारपीट, पुलिस नदारद

Latest News

CG NEWS: सब्जी व्यापार के नाम पर दोस्ती, फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध — ब्लैकमेल कर लूटे 29 लाख!
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 20, 2025
CG NEWS: गोली कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अबतक सात लोगों पर हुई कार्रवाई
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 20, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बड़ी लापरवाही: बिना परीक्षा दिए पास हुए छात्र, स्कूलों ने बांटे सर्टिफिकेट! विधायक ने उठाई जांच की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई, कहा – स्वस्थ और निरोगी शरीर के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाएं
छत्तीसगढ़ June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?