Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : पत्नी ने मुर्गा-भात में जहर मिलाकर पति को खिलाया, हुई मौत, हत्यारन नवविवाहिता गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : पत्नी ने मुर्गा-भात में जहर मिलाकर पति को खिलाया, हुई मौत, हत्यारन नवविवाहिता गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/20 at 2:06 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

बलरामपुर-रामानुजगंज। CG CRIME NEWS : हत्या की यह वारदात रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है, जहां एक नवविवाहिता ने पहले पति से खुद जहर खरीदवाया, फिर उसे मुर्गा-भात में मिलाकर खिलाया और अंत में अपने ही हाथों से उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी। महिला छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम बिशनपुर की है।

- Advertisement -
Ad image
पुलिस के अनुसार, 11 मई 2025 को 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह की शादी छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की रहने वाली सुनीता सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन सुनीता मायके लौट गई। कारण पूछने पर उसने साफ कहा कि उसे पति पसंद नहीं है। कई दिनों की पंचायत और समझाइश के बाद 5 जून को सुनीता वापस ससुराल आई, लेकिन मन में चल रहा शातिर प्लान अब अंजाम की ओर बढ़ रहा था।
कीटनाशक खरीदवाया, दो बार बचा पति
14 जून को पति-पत्नी बाजार गए थे। इस दौरान सुनीता ने फसल में कीड़े मारने के बहाने पति से कीटनाशक खरीदवाया। आरोप है कि उसने दो बार खाने में जहर मिलाकर पति को मारने की कोशिश की, लेकिन बुधनाथ ने दोनों बार खाना खाने से मना कर दिया।

तीसरी बार में दी मौत
15 जून की रात सुनीता ने मुर्गा-भात तैयार किया और उसमें कीटनाशक मिला दिया। इस बार पति खुद को रोक नहीं पाए और पूरा खाना खा लिया। इसके कुछ ही देर बाद बुधनाथ की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा।

सास पर लगाया आरोप, फिर खुद कबूला जुर्म
शुरुआती पूछताछ में सुनीता ने अपनी सास पर ही जहर देने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि सास उसे मारना चाहती थी, लेकिन गलती से जहर मिला खाना बेटे को दे दिया। हालांकि, जांच और सख्त पूछताछ के बाद सुनीता टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

रामानुजगंज से पति से खरीदवाया था कीटनाशक दवा
शनिवार को दोनों पति-पत्नी रामानुजगंज में बाजार करने के लिए आए हुए थे। पत्नी के कहने पर पति के द्वारा बाजार से कीटनाशक दवा खरीदी थी। पत्नी ने कहा कि फसलों में लग रहे किट को मारने के लिए दवा की आवश्यकता है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शिक्षा के रंग में रंगा गरियाबंद: शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने दी शिक्षित राज्य की सौगात
Next Article GRAND NEWS : अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के लिए विजय अग्रवाल ने भरा नामांकन

Latest News

CG News : बिजली कर्मचारी से सरेआम मारपीट, ठेकेदार समेत 3 पर केस दर्ज
Grand News Khairagarh - chhuikhadan - gandai छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 20, 2025
CG NEWS: सब्जी व्यापार के नाम पर दोस्ती, फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध — ब्लैकमेल कर लूटे 29 लाख!
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 20, 2025
CG NEWS: गोली कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अबतक सात लोगों पर हुई कार्रवाई
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 20, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बड़ी लापरवाही: बिना परीक्षा दिए पास हुए छात्र, स्कूलों ने बांटे सर्टिफिकेट! विधायक ने उठाई जांच की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?