Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : प्रेमी के संग रची खौफनाक साजिश — महिला और मासूम बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG News : प्रेमी के संग रची खौफनाक साजिश — महिला और मासूम बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/23 at 10:34 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता महिला और उसके 5 साल के बेटे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी छत्रपाल सिंगौर और उसके साथी शुभम सिंगौर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल ली है।

 

- Advertisement -
Ad image

हत्या के बाद कुएं में फेंके थे शव

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने महिला सुनीता चतुर्वेदी और उसके मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शवों को खेत के कुएं में फेंक दिया। अमलेश्वर थाना पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो कई सुराग मिलने के बाद दोनों आरोपियों को दबोचा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

- Advertisement -

 

पति की मौत के बाद ससुराल में रह रही थी सुनीता

जानकारी के अनुसार मृतका सुनीता चतुर्वेदी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पति की मौत के बाद वह अपने 5 साल के बेटे के साथ ससुराल में रह रही थी। 19 जून को सुनीता और उसका बेटा लापता हो गए थे। परिजनों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

 

पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

जांच के दौरान सुनीता के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाले गए। शक की सुई उसके जान-पहचान के छत्रपाल और शुभम सिंगौर पर जा टिकी। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने दोहरे हत्याकांड का राज खोल दिया।

 

अब दोनों आरोपी सलाखों के पीछे

अमलेश्वर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG News : प्रेमी के संग रची खौफनाक साजिश — महिला और मासूम बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Next Article CG News : विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम तरेसर में सी.सी रोड एवं नाली निर्माण का किया भूमिपूजन

Latest News

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG News : शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज की नींव भी है- अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG News : बस्तर की बेटी को मिला ग्लैमर का ताज – पंक्ति बेदरकर बनीं किड्स सेंट्रल इंडिया 2025 की विजेता
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 24, 2025
Aaj ka Rashifal : मेष, सिंह और मकर वालों की बल्ले-बल्ले, इन राशियों को रहना होगा सतर्क!
Grand News राशिफल June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?