Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: आपातकाल पर 2 दिवसीय प्रदर्शनी, जनता को बताया गया लोकतंत्र पर हमले का सच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS: आपातकाल पर 2 दिवसीय प्रदर्शनी, जनता को बताया गया लोकतंत्र पर हमले का सच

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/24 at 7:22 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायगढ़। CG NEWS: देश में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ द्वारा भाजपा कार्यालय के हाल में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आपातकाल के दौरान हुई लोकतंत्र की हत्या, जनता पर अत्याचार और संवैधानिक मूल्यों के दमन को आज की पीढ़ी के समक्ष उजागर करना था।

आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने फीता काटकर किया। और प्रदर्शनी को देखकर सराहना भी की। प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से उस दौर की घटनाओं को दर्शाया गया जब सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर देश को 21 महीनों के लिए अलोकतांत्रिक शासन में धकेल दिया था।

- Advertisement -
Ad image

प्रदर्शनी में यह दर्शाया गया कि 1971 में इंदिरा गांधी पर चुनावी धांधली का मामला चला, और 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 6 वर्षों के लिए चुनाव लड़ने और सार्वजनिक पद हेतु अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बाद 25 जून की रात इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति के माध्यम से आपातकाल घोषित करवा दिया वह भी बिना कैबिनेट की मंजूरी के।

इस प्रदर्शनी में दिखाया गया कि किस तरह प्रेस की स्वतंत्रता को कुचला गया। इंडियन एक्सप्रेस और स्टेट्समैन जैसे प्रतिष्ठित अखबारों ने विरोध स्वरूप खाली संपादकीय छापे। कठोर सेंसरशिप लागू की गई और पत्रकारों को संसद की कार्यवाही रिपोर्ट करने तक से रोका गया।

देशभर में एबीवीपी जैसे छात्र संगठनों के नेतृत्व में आंदोलन हुए, लेकिन रातों-रात अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित हजारों विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल इतिहास की याद नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए चेतावनी है। उन्होंने मांग की कि आपातकाल में हुए अत्याचारों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां लोकतंत्र की कीमत को समझ सकें और भारत फिर कभी ऐसी स्थिति का सामना न करे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG NEWS: आपातकाल पर 2 दिवसीय प्रदर्शनी, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news, RAIPUR NEWS, जनता को बताया गया लोकतंत्र पर हमले का सच, रायगढ़, रायगढ़। CG NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : युवाओं को नौकरी लगाने के नाम पर 17 लाख 15 हजार की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Next Article CG CRIME NEWS : फ्री में शराब नहीं देने पर बदमाशों ने सुपरवाइजर को मारा चाकू, हालत गंभीर 

Latest News

निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Ai monkey video : “AI बंदर की देश में धूम : खेत, खबर और रैप, छत्तीसगढ़ बना वर्चुअल वानर का नया अड्डा, कौन हैं ये “AI बंदर”?
छत्तीसगढ़ रोचक खबरें July 15, 2025
 CG VIDHANSABHA : सदन में रेडी टू ईट में भ्रष्टाचार की गूंज, अपात्र महिला स्वसहायता समूहों को देने का आरोप, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, मंत्री के जवाब में असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
छत्तीसगढ़ विधानसभा July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?