Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जंगल में 5 किमी गश्त कर फॉरेस्ट्री के छात्रों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण, चारागाह विकास कार्य, पेट्रोलिंग ऐप और चौक शील पहाड़ी की मान्यताओं से अवगत हुए छात्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

जंगल में 5 किमी गश्त कर फॉरेस्ट्री के छात्रों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण, चारागाह विकास कार्य, पेट्रोलिंग ऐप और चौक शील पहाड़ी की मान्यताओं से अवगत हुए छात्र

Vijay Sinha
Last updated: 2025/06/24 at 5:02 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

आज दिनांक 24/06/2025 को परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंति एवं परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव के नेतृत्व में गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से आए फॉरेस्ट्री विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों परिक्षेत्र के वन रक्षक एवं पेट्रोलिंग श्रमिकों के साथ मिलकर छात्रों ने लगभग 5 किलोमीटर जंगल गश्त की।

गश्त के दौरान छात्रों को चारागाह विकास कार्य अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही, गश्त के दौरान पेट्रोलिंग ऐप की कार्यप्रणाली की पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया। छात्रों को बताया गया कि जंगल में भ्रमण के दौरान किस प्रकार से जानवरों की विष्ठा, पगमार्क, खरोंच, आवाजें, शिकार के चिह्न, झिरिया, तालाब तथा मानवीय गतिविधियों जैसे अवैध कटाई, अतिक्रमण, अवैध खनन, शिकार एवं परिवहन की जानकारी ऐप में दर्ज करनी होती है।

- Advertisement -
Ad image

इसके उपरांत दल चौक शील पहाड़ी पर पहुँचा। वहाँ उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पहाड़ी के मनोरम प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया। इस अवसर पर चौक शील पहाड़ी से संबंधित स्थानीय मान्यताओं और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी छात्रों को दी गई, जिससे उनका अनुभव और भी समृद्ध हुआ।

- Advertisement -

यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए व्यावहारिक ज्ञान का सशक्त माध्यम बना बल्कि वन संरक्षण के प्रति उनकी जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को भी प्रबल किया।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Video : पूल पार्टी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों को मौज-मस्ती के बीच नहीं लगी भनक... Video : पूल पार्टी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों को मौज-मस्ती के बीच नहीं लगी भनक…
Next Article जब बच्चों के बीच पहुँचे मामा, शाला प्रवेशोत्सव बना खुशियों का पर्व,पार्षद छगन का स्नेह पाकर बच्चों के चेहरे खिले,पारिवारिक माहौल में शिक्षा का संदेश — शिक्षा ही बच्चों का सबसे बड़ा उपहार”

Latest News

CG NEWS: वायु सेना के अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान – गंडई, प्रवास पर केरियर के प्रगति व चयन प्रक्रिया बारे मे दी जा रही है जानकारी
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर जारी — 24×7 कार्यरत रहेगा 1800-233-1905
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG News : सीएमएचओ द्वारा प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा मैदानी स्तर पर की गई
Grand News छत्तीसगढ़ जगदलपुर June 25, 2025
CG News: सक्ती में माइनिंग माफिया का धमाका! अवैध ब्लास्टिंग से गांव दहला, सत्ताधारी नेताओं की शह में करोड़ों का खेल
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?