“तानाशाही के खिलाफ जनसंघर्ष की याद दिलाता है 25 जून – विधायक रोहित साहू”
गरियाबंद। राज्य शासन के निर्देशानुसार बुधवार को आपतकाल की 50 वी वर्षगांठ पर संविधान हत्या दिवस का आयोजन
जिला पंचायत गरियाबंद के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। उन्होंने परिसर में लगे आपतकाल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसके बाद सभाकक्ष में आपतकाल की घटना पर आधारित लघु फिल्म का वचन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ़ मेमन, जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चर्तुवेदी, जिला पंचायत सीईओ मरकामवरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, सुमित पारख सहित अधिकारी कर्मचारी, स्कूली बच्चे और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। लोकतंत्र सेनानी मीसा बंदी कुटैना निवासी लोचन साहू का साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मीसाबंदी स्व शिवनारायण तिवारी के सुपुत्र गुरुनारायण तिवारी का सम्मान किया गया।
शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रभात रंजन ने आपतकाल के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
संविधान हत्या दिवस पर विधायक रोहित साहू 25 जून भारत के इतिहास का वो काला दिन है जिसे कभी बुलाया नही जा सकता है। आज से 50 वर्ष पहले आज के ही दिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए हजारों देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल की शुरुआत इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित किए जाने के बाद हुई, जब सत्ता पक्ष ने विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया और देश को तानाशाही के अंधकार में धकेल दिया। 21 महीने तक देश ने डर, दमन और तानाशाही का दौर देखा। लेकिन अंततः लोकतंत्र की विजय हुई और जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस दौरान विधायक साहू ने कहा कि अनेक नेताओं ने जेल की यातनाएं सही, पीड़ा झेली, लेकिन लोकतंत्र को जीवित रखा। इस दिन को स्मरण कर हमें संकल्प लेना चाहिए कि ऐसा दौर फिर कभी वापस न आए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर द्वारा रचित संविधान देश की आत्मा है और इसका पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने कहा की कांग्रेस ने सत्ता के मोह में देश में आपातकाल लागू किया। मात्र एक व्यक्ति के कारण देश ने दंश को झेला। लोगों की आजादी छीन ली गई। प्रेस पर पाबंदी लगाई गई। आज देश को इतिहास बताने की जरूरत है। कैसे कांग्रेस ने संविधान की हत्या की। कैसे सत्ता के लालच में लाखों लोगों को बेवजह जेल में भर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत आज सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के मार्ग में है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम ने आभार जताया। कार्यक्रम में बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, सुरेंद्र सोनटेके, गुरु नारायण तिवारी, सागर मयाणी, चैन सिंह कश्यप, अजय रोहरा, सूरज सिन्हा खेम सिंह बघेल, अमित वखारिया, प्रकाश सोनी,, सरला उइके, यश मिश्रा उपस्थित रहे।