Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और शक में प्रेमिका और 2 बच्चों की हत्या, रांची से दबोचा गया 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

CG CRIME NEWS : ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश, प्रेम संबंध और शक में प्रेमिका और 2 बच्चों की हत्या, रांची से दबोचा गया 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/25 at 6:35 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

जशपुर। CG CRIME NEWS : जशपुर पुलिस ने प्रेम और संदेह की त्रासदी में बदल चुकी एक वीभत्स तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्धी (36 वर्ष), निवासी साजबहार, थाना तपकरा को झारखंड की राजधानी रांची से धर दबोचा है। आरोपी द्वारा अपने प्रेम संबंधों और चरित्र शंका के चलते महिला और दो मासूम बच्चों की हत्या कर शवों को नदी किनारे रेत में दफनाया गया था।

पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गठित पांच अलग-अलग टीमों की सतत तलाश के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। घटना को लेकर पुलिस के पास मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे में यह बात कर रहा था कि उसने साजबहार के उतियाल नदी क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर शव दफनाए हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दो घंटे की मशक्कत के बाद रेत में दबे छह वर्षीय बालक, चौदह वर्षीय किशोरी और जंगल में पड़ी एक महिला का शव बरामद हुआ। शवों की पहचान सुभद्रा ठाकुर और उनके दो बच्चों के रूप में हुई।

- Advertisement -
Ad image

तफ्तीश में सामने आया कि गांव का ही प्रमोद गिद्धी, जो पहले मृतका से प्रेम संबंध में था, ने चरित्र पर शंका के चलते पहले महिला की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की और फिर दोनों बच्चों को भी एक-एक कर मौत के घाट उतार दिया। अपराध के बाद आत्मग्लानि से आरोपी ने जहर खा लिया और भागने की फिराक में था। रांची में टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर दबिश देकर उसे पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान जहर खाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -

पूरे ऑपरेशन में उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ, निरीक्षक संदीप कौशिक, उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक हरिशंकर राम, नसरुद्दीन खान, हेड कांस्टेबल मिराज किस्पोट्टा और अन्य अधिकारियों ने भूमिका निभाई।

- Advertisement -

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया —
“तिहरे हत्याकांड के आरोपी को पकड़ना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। पांच टीमों को अलग-अलग संभावित स्थानों पर भेजा गया था। प्रत्याशा में भेजी गई टीम ने उसे रांची में गिरफ्तार कर लाया। गिरफ्तार करने वाली टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।”

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS, JASHPUR CRIME
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: सांसद व विधायक ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए गडकरी को लिखा पत्र
Next Article CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ की सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जंग: देवपुरी थोक सब्जी बाजार में चला सशक्त जागरूकता अभियान।

Latest News

CG News :आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अभाविप रायपुर महानगर द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG News : शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?