Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का रायगढ़ दौरा, पत्रकार वार्ता में वक्फ संपत्तियों की जांच और भाजपा की योजनाओं पर दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का रायगढ़ दौरा, पत्रकार वार्ता में वक्फ संपत्तियों की जांच और भाजपा की योजनाओं पर दी जानकारी

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/06/26 at 6:24 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़। CG NEWS:छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह दौरा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की मुस्लिम समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी।

सलीम राज ने कहा कि राज्य में वक्फ बोर्ड की 5723 संपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें से कई पर अवैध कब्जा और बिक्री की शिकायतें मिली हैं। रायगढ़ जिले में भी कुछ ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में अनियमितताएं सिद्ध होती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए सलीम राज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और कभी उनके विकास की चिंता नहीं की। इसके विपरीत भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा,

- Advertisement -

भाजपा की सोच है एक हाथ में कुरान, एक हाथ में कंप्यूटर।उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने मुस्लिम युवाओं के लिए मौलाना आज़ाद स्कॉलरशिप, मदरसा आधुनिकीकरण, हुनर हाट जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं जिससे समाज को शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़ने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास पर केंद्रित है, जबकि कांग्रेस भ्रम फैलाने और तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है।

- Advertisement -

अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आने वाले समय में भी गरीबों और अल्पसंख्यकों के लिए विकास की राह पर काम करती रहेगी। दौरा के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि रायगढ़ शहर की समस्त मस्जिदों के प्रमुख व पदाधिकारीयों के साथ बैठक ली गई।मौदहापारा रायगढ़ में भाजपा अल्पसख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिसके बाद जूट मील कब्रस्तान में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिसके बाद उम्मीद संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर दिव्यांग बच्चों को कपड़े बांटे। अंत में भाजपा जिला कार्यालय आगमन, जिला पदाधिकारीयों से भेट एवं चर्चा की गई।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का रायगढ़ दौरा, Chhattisgarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, पत्रकार वार्ता में वक्फ संपत्तियों की जांच और भाजपा की योजनाओं पर दी जानकारी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ : लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री साय
Next Article CG NEWS: जांजगीर-चांपा में SBI बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस और सायबर टीम की तत्परता से बड़ा अपराध टल गया।

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?