Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : तपकरा को मिली नगर पंचायत समेत अनेकों विकास कार्यों की सौगात, सीएम की घोषणाओं पर भाजयुमो ने जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जशपुर

CG BREAKING : तपकरा को मिली नगर पंचायत समेत अनेकों विकास कार्यों की सौगात, सीएम की घोषणाओं पर भाजयुमो ने जताया आभार

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/06/28 at 5:47 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG BREAKING : तपकरा को मिली नगर पंचायत समेत अनेकों विकास कार्यों की सौगात, सीएम की घोषणाओं पर भाजयुमो ने जताया आभार
CG BREAKING : तपकरा को मिली नगर पंचायत समेत अनेकों विकास कार्यों की सौगात, सीएम की घोषणाओं पर भाजयुमो ने जताया आभार
SHARE

जशपुर। CG BREAKING : जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के ग्राम तपकरा में आयोजित तहसील कार्यालय शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र को विकास की अनेक सौगातें दी। तपकरा तहसील कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकृति देते हुए तपकरा को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की। इसके साथ ही तपकरा स्थित मिनी स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने हेतु 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। वहीं फरसाबहार में एक नवीन रेस्ट हाउस के निर्माण की घोषणा भी की गई।

घोषणाओं से उत्साहित होकर तपकरा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तपकरा की बहुप्रतीक्षित मांगों को तुरंत स्वीकार करना जनभावनाओं का सम्मान है। नगर पंचायत की घोषणा से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी। साथ ही मिनी स्टेडियम में फ्लड लाइट की स्वीकृति से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं को नई दिशा मिलेगी। फरसाबहार में रेस्ट हाउस की घोषणा से आमजनों और आगंतुकों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि यह सब संभव हो पाया है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता के कारण। उन्होंने तपकरा के लोगों की वर्षों पुरानी मांगों को गंभीरता से लिया और उसी मंच से विकास कार्यों की घोषणा कर दी। इसके लिए समूचा भाजपा परिवार उनके प्रति आभार व्यक्त करता है।इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, पूर्व विधायक भरत साय, पूर्व विधायक रोहित साय, नगरपालिका जशपुर उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य दुलारी सिंह, वेदप्रकाश भगत, मलिता बाई, जनपद अध्यक्ष हेमंती साय, उपाध्यक्ष संध्या सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
TAGGED: CG BREAKING, नगर पंचायत समेत तपकरा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सुबह 6 बजे से गरियाबंद में प्रशासन की दबिश से खलबली,अवैध रेत परिवहन में लिप्त 6 वाहन पकड़े गए, राजिम-कोपरा में बड़ी कार्रवाई,
Next Article CG NEWS: जिला अस्पताल में सड़क निर्माण कार्य से मरीजों को राहत, नहीं झेलनी पड़ेगी असुविधा

Latest News

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचते शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
Grand News देश June 28, 2025
New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?