Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/06/30 at 5:08 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
Gariaband : संघर्ष, सेवा और सम्मान की कहानी: सहायक उपनिरीक्षक हयात हुए सेवानिवृत्त, गरियाबंद पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
SHARE

गरियाबंद। Gariaband : पुलिस विभाग में तीन दशक से अधिक की सेवा के उपरांत सहायक उप निरीक्षक सैय्यद इरफानूल हयात आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में सैय्यद इरफानूल हयात को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
Ad image

34 वर्षों की निष्ठावान सेवा

- Advertisement -

सैय्यद इरफानूल हयात जी ने वर्ष 1991 में रायपुर जिले में आरक्षक पद से अपने पुलिस जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 2009 में वे प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए और फिर वर्ष 2021 में अपने उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के चलते उन्हें सहायक उप निरीक्षक के रूप में पदोन्नति मिली। वर्ष 2024 से अब तक वे गरियाबंद जिले की साइबर टीम में पदस्थ रहकर सेवा दे रहे थे।

- Advertisement -

अपने लंबे सेवा काल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखा। साइबर टीम सहित अपने हर पदस्थापना स्थल पर उन्होंने अपने कार्यों से विभाग में विशेष पहचान बनाई।

गरियाबंद पुलिस परिवार ने दी शुभकामनाएँ

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। पूरे गरियाबंद पुलिस परिवार ने उन्हें विदाई देते हुए कहा कि उनकी सेवाएँ हमेशा याद की जाएंगी।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GARIABAND, GRAND NEWS CHHATTISGARH, सहायक उपनिरीक्षक हयात
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, एसएसपी ने 171 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को भेजा इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट 
Next Article CG NEWS : कथावाचकों के साथ अभद्र व्यवहार, यादव समाज ने की कार्रवाई की मांग

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?