Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : दो साल के बेटे को लेकर मायके से ससुराल लौट रही महिला उफनते नाले में बही, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बलरामपुर

CG NEWS : दो साल के बेटे को लेकर मायके से ससुराल लौट रही महिला उफनते नाले में बही, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/01 at 8:10 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

Contents
पुलिस ने किया रेस्क्यूगांव में पसरा मातम

बलरामपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले में एक हृदयविदारक हादसे में मायके से ससुराल लौट रही महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की उफनते नाले में बहने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के साही टोंगरी गांव की है, जहां मां-बेटे की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
Ad image

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमगांव की रहने वाली रजनी कोरवा (पति किशुन कोरवा) कुछ दिन पहले अपने मायके गई हुई थी। वह सोमवार को अपने 2 वर्षीय बेटे के साथ ससुराल लौट रही थी। रास्ते में साही टोंगरी क्षेत्र में एक उफनते नाले को पार करने का प्रयास करते समय दोनों तेज बहाव में बह गए।

- Advertisement -

पुलिस ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मां और बेटे के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई।

- Advertisement -

गांव में पसरा मातम

रजनी और उसके बेटे की असामयिक मौत से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा शोक है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मानसून के दौरान ऐसे खतरनाक रास्तों पर सुरक्षा के क्या इंतज़ाम हैं।

 

TAGGED: #MonsoonAccident, #PahadiKorwa, #छत्तीसगढ़दुखदघटना, #छत्तीसगढ़न्यूज़, #नाला_बहाव, #बारिशहादसा, #मांबेटेकीमौत, #राज्यसमाचार, #शंकरगढ़, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, बलरामपुर, बलरामपुरहादसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BHILAI NEWS : भिलाई राम नगर वार्ड में रोड, नाली, पुलिया के लिए 95 लाख स्वीकृत, विधायक ने डिप्टी सीएम का माना आभार
Next Article RAIPUR NEWS : ASI रमेश यादव पर गंभीर आरोप: 7 साल से एक ही थाने में जमे, कबाड़ियों से गहरे संबंध

Latest News

Chhattisgarh : PM Awas Yojana में 6.70 लाख का फर्जीवाड़ा, तीन के खिलाफ FIR दर्ज 
Chhattisgarh : PM Awas Yojana में 6.70 लाख का फर्जीवाड़ा, तीन के खिलाफ FIR दर्ज 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 2, 2025
BREAKING : 13 दिसंबर 2023 को हुए संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपी नीलम आज़ाद और महेश कुमावत को हाईकोर्ट ने दी ज़मानत 
BREAKING : 13 दिसंबर 2023 को हुए संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपी नीलम आज़ाद और महेश कुमावत को हाईकोर्ट ने दी ज़मानत 
Breaking News NATIONAL दिल्ली July 2, 2025
CG : छत्तीसगढ़ में जहरीला मशरूम खाने से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी
CG : छत्तीसगढ़ में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार
छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 2, 2025
CG : स्कैनिंग में आ रही दिक्कत, सर्वर की समस्या के चलते किताबों के वितरण में देरी 
CG : स्कैनिंग में आ रही दिक्कत, सर्वर की समस्या के चलते किताबों के वितरण में देरी 
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?