Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR : प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुए MLA गुरु खुशवंत साहेब, कहा- लोकतंत्र के संरक्षण के लिए युवाओं की जागरूकता प्रेरणादायी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

RAIPUR : प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुए MLA गुरु खुशवंत साहेब, कहा- लोकतंत्र के संरक्षण के लिए युवाओं की जागरूकता प्रेरणादायी

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/07/02 at 5:33 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
RAIPUR : प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुए MLA गुरु खुशवंत साहेब, कहा- लोकतंत्र के संरक्षण के लिए युवाओं की जागरूकता प्रेरणादायी
RAIPUR : प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुए MLA गुरु खुशवंत साहेब, कहा- लोकतंत्र के संरक्षण के लिए युवाओं की जागरूकता प्रेरणादायी
SHARE

RAIPUR : रायपुर। 02 जुलाई 2025: भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज आपातकाल (1975) की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें : CG Breaking : छत्तीसगढ़ के 2798 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन, बने प्राचार्य, देखें पूरी लिस्ट 

- Advertisement -
Ad image

इस विचारोत्तेजक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री  टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, महापौर एवं प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा जी, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी अपने गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवांवित किए।

- Advertisement -

- Advertisement -

इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब  (उपाध्यक्ष – अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने विशेष रूप से कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए युवाओं के बीच लोकतंत्र के मूल्यों पर हो रही गंभीर बहस को सश्रद्ध भाव से सुना और युवाओं के विचारों की मुक्त कंठ से सराहना की।

गुरु खुशवंत साहेब ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा— युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसमें युवाओं की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए इतिहास से सीखना आवश्यक है, और इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सजग नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मॉक पार्लियामेंट में युवाओं ने आपातकाल के पक्ष–विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान की रक्षा जैसे विषयों पर हुए चर्चाओं ने प्रदेश की राजनीतिक चेतना को नई दिशा प्रदान की।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, महामंत्री उपकार चंद्राकर, अंकित जायसवाल एवं युवा मोर्चा के पूरे टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस आयोजन में भाजपा एवं भाजयुमो के प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, छात्र संगठन प्रतिनिधि, शिक्षाविद, मीडिया प्रतिनिधि तथा सैकड़ों की संख्या में उत्साही युवा साथी उपस्थित रहे।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, Chhattisgarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Latest News In Raipur, MLA गुरु खुशवंत साहेब, Raipur, raipur breaking news, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सड़क के डिवाइडर में पड़ा मिला युवक का शव, होटल में करता था काम, जांच में जुटी पुलिस 
Next Article RAIPUR NEWS : डॉक्टर्स डे पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने डॉक्टरों का किया सम्मान

Latest News

VIDHANSABHA
CG BIG NEWS : अब अवैध निर्माण, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर नहीं होगी जेल, लेकिन भरना पड़ेगा भारी जुर्माना, मानसून सत्र में बदले जाएंगे नियम 
छत्तीसगढ़ July 3, 2025
मैनपुर : खाद-बीज की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सहकारी समिति का घेराव कर जंगी प्रदर्शन
Grand News July 3, 2025
CG NEWS : डॉक्टर्स डे पर विधानसभा अध्यक्ष का व्यापारी संघ ने किया सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
CG NEWS : अनानास की आड़ में ले जा रहा था 75 लाख का गांजा, पुलिस ने पकड़ा, 5 क्विंटल गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?