भानुप्रतापपुर। CG NEWS: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज अचानक भानुप्रतापपुर पहुंचे, जिससे प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया। उपमुख्यमंत्री के प्रवास की जानकारी स्थानीय स्तर पर किसी को नहीं थी।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर के घर पर सभी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की और साथ ही प्रदेश में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों के बारे में भी चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्थानीय अधिकारियों से भी मुलाकात की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उनके इस अचानक दौरे से प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया है।