Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Celebration of rcb’s victory: RCB की जीत जश्न में मची भगदड़ पर BCCI लोकपाल का नोटिस, 11 की मौत और 50 से ज्यादा घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्घटनादेश

Celebration of rcb’s victory: RCB की जीत जश्न में मची भगदड़ पर BCCI लोकपाल का नोटिस, 11 की मौत और 50 से ज्यादा घायल

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/02 at 6:50 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। Celebration of rcb’s victory: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत के जश्न के दौरान 4 जून 2025 को बेंगलुरु में हुए दर्दनाक हादसे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है।

लोकपाल ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और RCB फ्रेंचाइजी को कारण बताओ नोटिस जारी कर, 4 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, 4 जून को बेंगलुरु में RCB की जीत का जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी और अव्यवस्था के चलते भगदड़ मच गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

- Advertisement -

शिकायतकर्ता विकाश कुमार द्वारा लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत में RCB फ्रेंचाइजी पर गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। शिकायत में फ्रेंचाइजी पर जिम्मेदारी तय करने और टीम को निलंबित करने तक की मांग की गई है।

- Advertisement -

लोकपाल ने कहा है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक क्रिकेट संघ और RCB फ्रेंचाइजी को चार हफ्तों में जवाब दाखिल करना अनिवार्य है। साथ ही चेताया गया है कि अगर नियत समय में जवाब नहीं मिला तो अगली कार्यवाही की जाएगी।

लोकपाल ने यह आशंका भी जताई है कि फ्रेंचाइजी खुद को इस मामले से अलग करने और जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर सकती है।

फिलहाल, लोकपाल द्वारा जारी अंतरिम आदेश में कहा गया है कि इस मामले में अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखी जाए।

TAGGED: # latest news, 11 की मौत और 50 से ज्यादा घायल, Celebration of rcb's victory:, Celebration of rcb's victory: RCB की जीत जश्न में मची भगदड़ पर BCCI लोकपाल का नोटिस, Cg Latest News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का अचानक भानुप्रतापपुर दौरा, प्रशासन में हड़कंप
Next Article CG NEWS: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘‘मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा अभियान‘‘ का किया शुभारंभ

Latest News

VIDHANSABHA
CG BIG NEWS : अब अवैध निर्माण, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर नहीं होगी जेल, लेकिन भरना पड़ेगा भारी जुर्माना, मानसून सत्र में बदले जाएंगे नियम 
छत्तीसगढ़ July 3, 2025
मैनपुर : खाद-बीज की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सहकारी समिति का घेराव कर जंगी प्रदर्शन
Grand News July 3, 2025
CG NEWS : डॉक्टर्स डे पर विधानसभा अध्यक्ष का व्यापारी संघ ने किया सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
CG NEWS : अनानास की आड़ में ले जा रहा था 75 लाख का गांजा, पुलिस ने पकड़ा, 5 क्विंटल गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?