Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मैनपुर : खाद-बीज की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सहकारी समिति का घेराव कर जंगी प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मैनपुर : खाद-बीज की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सहकारी समिति का घेराव कर जंगी प्रदर्शन

Vijay Sinha
Last updated: 2025/07/03 at 1:28 PM
Vijay Sinha
Share
5 Min Read
SHARE

खाद बीज की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर द्वारा सहकारी समिति का घेराव कर जंगी धरना प्रदर्शन नारेबाजी

कांग्रेसियों ने रैली निकाल सहकारी सोसायटी का किया घेराव सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

- Advertisement -
Ad image

गरियाबंद – खाद बीज की किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा आज गुरूवार को दोपहर 12 बजे जंगी रैली निकाल नारेबाजी करते कृषि सहकारी समिति का घेराव करने पहुंचे इस दौरान बड़ी संख्या मे सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किये गये थे कांग्रेसियों ने सहकारी समिति का घेराव कर राज्य के भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर धरने पर बैठ गये है। कांग्रेसियो ने आरोप लगाया कि खाद बीज की प्रदेश मे कालाबाजारी हो रही है खुले बाजार में अधिक दामो मे खाद बीज आसानी से मिल रहा है लेकिन सहकारी सोसायटियों में किसानो को पर्याप्त खाद बीज नही मिल पा रहा है जिसके कारण क्षेत्र मे खेती किसानी का कार्य पिछड़ते जा रहा है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज खाद बीज की समस्या को लेकर मैनपुर में काग्रेस द्वारा आंदोलन किया जा रहा है श्री ध्रुव ने आरोप लगाते हुए कहा राज्य के विष्णुदेव सरकार गांव गांव आसानी से शराब उपलब्ध करा रही है और प्रदेश की जनता को नशे मे धकेल रही है खरीफ धान का सीजन प्रारंभ हो गया है लेकिन मैनपुर क्षेत्र मे किसानो को डीएपी व महत्वपूर्ण खाद नही मिल पा रहा है किसान खुले बाजार से अधिक दामो पर खाद बीज खरीदने मजबूर हो रहे है उन्होने कहा क्षेत्र मे किसान मक्का की फसल हजारो हेक्टेयर मे लेते है और 75 प्रतिशत मक्का की बोआई पूर्ण हो चुका है किसान ओड़िसा से खाद और मक्का बीज अधिक दामो पर खरीदकर लाने मजबूर हो रहे है।

- Advertisement -

ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेंदू यादव ने कहा किसानो की समस्या को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है एक सप्ताह के अंदर यदि खाद बीज उपलब्ध नही कराया गया तो उग्र आंदोलन करेंगें जिसकी सारी जवाबदारी राज्य सरकार की होगी श्री यादव ने कहा खाद बीज उर्वरक विशेष कर डीएपी और एनपीके की कमी पूरे प्रदेश मे संकट है भाजपा सरकार ध्यान नही दे रही है जमीनी हकीकत से सरकार मुह मोड रही है।

- Advertisement -

युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश ने कहा वनांचल क्षेत्र मे किसान बेहद परेशान हो गये है गांव मे स्कूल भवनो का हालत खराब है बच्चे कही झोपड़ियो मे पढाई करने मजबूर हो रहे है तो कहीं व्यवस्था चरमाराई हुई है प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता की समस्या से कोई लेना देना है।

ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल ने कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकारी छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानो को परेशान कर रखी है आज छात्र किसान मजदूर आम जनता व्यापारी सभी वर्ग के लोग सरकार के त्रस्त हो चुके है। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, नेहाल नेताम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रूपेन्द्र सोम, महानसिंह ध्रुव, तीव सोनी, रामभरोसा, लिकेश यादव, सरपंच खेलन दिवान, दुलेन्द्र नेगी, एनएसयुआई अध्यक्ष सोनू यादव, डोमार साहू, ठाकुर राम यादव, उवैस भटटी, लोकनाथ साहू, तनवीर राजपूत, पवन जगत, जाकिर रजा, बृजलाल सोनवानी, शांतु राम यादव, रोहन मरकाम, लोकेश सांडे, चरण यादव, सुकराम मांझी, खेलन साहू, गज्जू यादव, बृजलाल यादव, नीरा कपिल, सहदेव राम, सुकराम, चमरू राम नागेश, शिव कुमार, लकेश्वर नेताम, प्रभुलाल सोरी, हृदय ध्रुव, फागेश्वर नेताम, राकेश ठाकुर, लोचन नागेश, हरक मांझी एवं बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के आंदोलन के चलते बड़ी संख्या मे पुलिस के बल तैनात किये गये थे एसडीएम कार्यालय मैनपुर से पहुंचकर कांग्रेसियों का ज्ञापन को सौंपा गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : डॉक्टर्स डे पर विधानसभा अध्यक्ष का व्यापारी संघ ने किया सम्मान
Next Article VIDHANSABHA CG BIG NEWS : अब अवैध निर्माण, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर नहीं होगी जेल, लेकिन भरना पड़ेगा भारी जुर्माना, मानसून सत्र में बदले जाएंगे नियम 

Latest News

CG News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्युल खाता मामले में फरार आरोपी गोविंद चौहान गिरफ्तार, करोड़ों की सट्टा रकम का हुआ खुलासा
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 3, 2025
CG NEWS: कांकेर में तेंदुए का आतंक! इमलीपारा के बाद कोड़ेजुंगा में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG CRIME NEWS : उपसरपंच ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 3, 2025
श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा फैशन एरा का आयोजन, संग्रहण होने वाले धन से करवाएंगे कन्याओं की शादी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?