थानखम्हरिया। CG NEWS: स्थानीय कन्या शाला सरकारी स्कूल में 4 जुलाई को बच्चों का प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में आदरणीय नगर अध्यक्ष अनीता चंदन अग्रवाल दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रेखा शर्मा (महिला मोर्चा मंडल महामंत्री) नगर अध्यक्ष अनिल सिंघानिया, पार्षद चेतन सिंह, समेत भाजपा के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मंच पर बच्चों की प्रस्तुति देख सभी अतिथि भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अनीता चंदन अग्रवाल दीदी ने सभी बच्चों को स्कूल ड्रेस और किताबें भेंट कीं।
सभी अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विद्यालय परिवार को इस बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ हुआ।
भाजपा पार्टी के समस्त कार्यकर्ता भी इस प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।