Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: super-Earth: वैज्ञानिकों ने खोजा पानी से भरपूर ‘सुपर-अर्थ’, पृथ्वी से 4 गुना भारी — यहां साल सिर्फ 4 दिन का!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

super-Earth: वैज्ञानिकों ने खोजा पानी से भरपूर ‘सुपर-अर्थ’, पृथ्वी से 4 गुना भारी — यहां साल सिर्फ 4 दिन का!

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/05 at 8:00 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। super-Earth: अंतरिक्ष की गहराइयों में जीवन और रहस्यों की तलाश में वैज्ञानिकों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। NASA के TESS मिशन ने सौरमंडल से बेहद दूर एक नया ‘सुपर-अर्थ’ ग्रह खोज निकाला है। इसका नाम TOI-1846b रखा गया है। खास बात ये है कि यह ग्रह आकार में पृथ्वी से दो गुना बड़ा और वजन में चार गुना भारी है।

- Advertisement -
Ad image

4 दिन में पूरा साल!

- Advertisement -

TOI-1846b अपने तारे की परिक्रमा महज 3.93 दिनों में पूरी कर लेता है, यानी वहां एक साल केवल चार दिन का होता है। यही नहीं, इस ग्रह की सतह का तापमान लगभग 295 डिग्री सेल्सियस है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये ग्रह पानी से भरपूर हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए और जांच की जा रही है।

- Advertisement -

154 प्रकाश वर्ष की दूरी

यह ग्रह पृथ्वी से लगभग 154 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इसका आकार 1.79 पृथ्वी रेडियस और भार 4.4 गुना बताया जा रहा है। TOI-1846b की खोज TESS के अलावा जमीन-आधारित फोटोग्राफी, हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग और स्पेक्ट्रोस्कोपिक तकनीक से भी की गई है।

इस ग्रह पर जीवन की कितनी संभावना?

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस ग्रह का TSM स्कोर 47 है। जबकि किसी ग्रह में जीवन की संभावना के लिए 90 स्कोर आदर्श माना जाता है। यानी फिलहाल TOI-1846b पर जीवन की उम्मीद बेहद कम है, लेकिन पानी की मौजूदगी इस संभावना को बनाए रखती है।

इसके तारे TOI-1846 की जानकारी

जिस तारे की परिक्रमा TOI-1846b करता है, वह हमारे सूरज से 60% छोटा और 0.42 सौर द्रव्यमान का है। इसकी सतह का तापमान 3568 केल्विन और उम्र करीब 7.2 अरब साल मानी गई है।

इससे पहले भी मिला था ‘सुपर-अर्थ’

इस साल की शुरुआत में भी वैज्ञानिकों ने HD 20794d नाम का एक सुपर-अर्थ खोजा था, जो पृथ्वी से 20 प्रकाश वर्ष दूर है और उसका द्रव्यमान 6 गुना ज्यादा है। हालांकि, उसकी कक्षा अंडाकार होने के कारण वहां जीवन की संभावना संदिग्ध बनी हुई है।

TAGGED: GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Scientists discovered a water-rich 'super-Earth: वैज्ञानिकों ने खोजा पानी से भरपूर 'सुपर-अर्थ', ग्रैंड न्यूज़, डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, पृथ्वी से 4 गुना भारी — यहां साल सिर्फ 4 दिन का!, पृथ्वी से है चार गुना अधिक भारी; यहां सिर्फ 4 दिन का होता है एक साल, वैज्ञानिकों ने खोजा पानी से भरपूर 'सुपर अर्थ'
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: चातुर्मास के लिए जैन संतों का हुआ आगमन, गुरु भजनों के बीच मुनियों का स्वागत 
Next Article Arang: चपरीद में BJYM द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में युवाओं ने किया ब्लड डोनेट

Latest News

CG NEWS : शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार बहुत ज़रूरी हैं, अच्छे संस्कार ही आपकी पहचान होगी – अनुज
छत्तीसगढ़ रायपुर July 5, 2025
CG NEWS: 23 जुलाई को दुर्ग में भव्य श्रमिक सम्मेलन की तैयारी, 5 हजार से ज्यादा श्रमिक जुटेंगे — श्रमिक हकों की बुलंद होगी आवाज
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 5, 2025
CG NEWS: खड़गे की जनसभा की तैयारी तेज़, दुर्ग में कांग्रेस की बड़ी बैठक — भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 5, 2025
CG NEWS: उत्कल समाज ने बस्तर गोंचा महापर्व में भक्तों को महाप्रभु का खाजा प्रसाद किया वितरण।
Grand News July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?