नई दिल्ली। Ramayana Full Cast: निर्देशक नीतेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ ने अपने पहले प्रोमो से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। दिवाली 2026 में रिलीज़ होने जा रही इस मेगा बजट फिल्म की पहली झलक में रणबीर कपूर और केजीएफ स्टार यश की मौजूदगी ने फैंस में जबरदस्त उत्सुकता जगा दी है।
खास बात ये है कि इस फिल्म में महज 5-10 नहीं, बल्कि 20 बड़े सितारे पौराणिक किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म को करीब 835 करोड़ रुपये के बजट से तैयार किया जा रहा है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है।
📽️ जानिए कौन निभा रहा है किस किरदार को — रामायणम् की पूरी कास्ट लिस्ट:
1️⃣ भगवान राम – रणबीर कपूर
2️⃣ देवी सीता – साई पल्लवी
3️⃣ रावण – यश
4️⃣ भगवान हनुमान – सनी देओल
5️⃣ लक्ष्मण – रवि दुबे
6️⃣ राजा दशरथ – अरुण गोविल
7️⃣ रानी कौशल्या – इंदिरा कृष्णन
8️⃣ रानी कैकेयी – लारा दत्ता
9️⃣ राजा जनक – अनिल कपूर
🔟 जटायु – अमिताभ बच्चन
1️⃣1️⃣ भरत – आदिनाथ कोठारे
1️⃣2️⃣ मंथरा – शीबा चड्ढा
1️⃣3️⃣ कुम्भकरण – बॉबी देओल
1️⃣4️⃣ विभीषण – विजय सेतुपति
1️⃣5️⃣ मेघनाद – विक्रांत मैसी
1️⃣6️⃣ शूर्पणखा – रकुलप्रीत सिंह
1️⃣7️⃣ रानी मंदोदरी – काजल अग्रवाल
1️⃣8️⃣ भगवान शिव – मोहित रैना
1️⃣9️⃣ भगवान इंद्र – कुणाल कपूर
2️⃣0️⃣ विद्युतजिह्वा – विवेक ओबेरॉय
🎥 फिल्म की खास बातें:
दो भागों में रिलीज़ होगी ‘रामायणम्’
पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में आएगा
करीब 835 करोड़ का बजट, जो भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा प्रोजेक्ट
हाल ही में आया प्रोमो वीडियो, जिसमें राम-रावण युद्ध की झलक और रणबीर कपूर का धनुष चलाना देखने को मिला
🎶 प्रोमो में बजी जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर
प्रोमो में दिखी रणबीर कपूर और यश की टक्कर ने रामायण की इस आधुनिक भव्य झलक को यादगार बना दिया।
📌 रामायणम् को लेकर फैंस की दीवानगी
सोशल मीडिया पर लगातार #Ramayanam ट्रेंड कर रहा है और फैंस इस ऐतिहासिक फिल्म की हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।