Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: FRAUD : सनसनीखेज खुलासा ,मोटी रकम वसूल कर कई देशों के बनाए जा रहे फर्जी वीजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइम

FRAUD : सनसनीखेज खुलासा ,मोटी रकम वसूल कर कई देशों के बनाए जा रहे फर्जी वीजा

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/11/29 at 12:32 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

फर्जी वीजा बनाने का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। इनका जाल यूपी और झारखंड तक फैला है। फर्जी एजेंट रोजगार की चाह में विदेशों का रुख करने वालों से मोटी रकम वसूलकर उन्हें फर्जी वीजा थमा रहे हैं। बीते कुछ दिनों में विदेश मंत्रालय के इमीग्रेशन कार्यालय को ऐसे कई फर्जी वीजा मिले हैं। यह वीजा रूस, ओमान, साउथ अफ्रीका, केन्या, आर्मेनिया और यूएई यानि संयुक्त अरब अमीरात के हैं। यह खुलासा तब हुआ जब कुछ लोगों ने पटना के नियोजन भवन स्थित इमीग्रेशन दफ्तर से अपने वीजा के असली होने की जानकारी चाही।

- Advertisement -

बिहार से बड़ी संख्या में लोग विभिन्न देशों में रोजगार के लिए गए हैं। सैकड़ों लोग अभी जाने की तैयारी में हैं। बिहार में विदेश भेजने का धंधा करने वाले फर्जी एजेंटों ने पूरा जाल बिछा रखा है। पहले टूरिस्ट वीजा पर नौकरी के लिए भेजने की बात सामने आई थी। मगर अब फर्जी वीजा बनाने के बड़े खेल का भी खुलासा हुआ है। दरअसल दुनिया के सभी देशों में नौकरी के लिए जाने वालों के लिए वीजा जरूरी है। इसमें संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी के साथ ही उसका विदेश जाने का प्रयोजन और वहां प्रवास की अवधि अंकित होती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

तीन दर्जन फर्जी वीजा मिले
लॉकडाउन अवधि में फर्जी वीजा का खेल और बढ़ गया है। बिहार-झारखंड के प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेंट्स कार्यालय की मानें तो बीते दो-तीन महीने में करीब तीन दर्जन फर्जी वीजा के मामले सामने आए हैं। इनमें रूस, ओमान, यूएई, साउथ अफ्रीका, केन्या, आर्मीनिया के वीजा शामिल हैं। विदेश जाने वालों या उनके परिचितों ने इस कार्यालय से वीजा की वैधता के संबंध में जानकारी चाही गई थी। यूएई के दो फर्जी वीजा झारखंड के पुरुलिया के एजेंट द्वारा बनवाए जाने की जानकारी मिली। इस संबंध में झारखंड अतिरिक्त गृह सचिव को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। वहीं यूएई के कई फर्जी वीजा पटना के एजेंटों ने भी बनाए हैं। इसके खिलाफ भी एसएसपी पटना को शिकायत भेजी गई है। जिनके फर्जी वीजा बनाए गए हैं, उनमें यूपी के गोरखपुर और वाराणसी के भी लोग हैं।

- Advertisement -

तीन वीजा फर्जी मिले तो बाकी नहीं आए
सूत्रों की मानें तो यूएई के एक-एक करके तीन वीजा जब जांच में फर्जी पाए गए तो बाकी लोग जांच के लिए आए ही नहीं। दरअसल 20 लोगों के दल ने ओमान जाने का वीजा बनवाया था। यह वीजा एक साथ और एक ही एजेंट से बनवाए गए थे।

- Advertisement -

डॉट कॉम वाली साइटें फर्जी
वैध वीजा संबंधित एंबेसी द्वारा जारी किया जाता है। यूएस और यूरोप जाने के लिए बायोमैट्रिक होती है और आवेदक को खुद वहां जाना होता है। वैध रिक्रूटमेंट एजेंट और टूर ऑपरेटर इसमें मध्यस्थ की भूमिका निभाते हैं। जहां तक ऑनलाइन वीजा की जांच करने की बात है तो फर्जी एजेंटों ने फर्जी साइटें भी तैयार कर रखी हैं। लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि वीजा जांच वाली आधिकारिक विदेशी साइटों के अंत में डॉट कॉम नहीं होता है।

जाना पड़ सकता है जेल
अधिकांश फर्जी वीजा एयरपोर्ट पर ही पकड़ में आ जाते हैं। एकाध मामले में यदि संबंधित देश पहुंच भी गए तो वहां पकड़े जाते हैं। उन्हें बैरंग लौटना ही नहीं पड़ता, कई बार जेल भी जाना पड़ता है।

 

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, फर्जी वीजा, बड़ी संख्या, मोटी रकम, लॉकडाउन अवधि, सनसनीखेज खुलासा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs AUS दूसरा वनडे LIVE : ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा… शतक लगाकर आउट हुए स्मिथ 
Next Article BREAKING : धान खरीदी शुरु होने में एक दिन शेष… सवा 21 लाख किसानों ने कराया पंजीयन… 3 लाख हेक्टेयर बढ़ा रकबा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Sarkari Naukri 2025 : 1600 से ज्यादा होमगार्ड पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानिए डिटेल्स
Sarkari Naukri 2025 : 1600 से ज्यादा होमगार्ड पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानिए डिटेल्स
Government Job June 2, 2025
NEW CAR LAUNCH : इंतजार खत्म, कल लॉन्‍च होगी Tata Harrier EV, 500 से ज्‍यादा रेंज के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत से लेकर सब कुछ 
Grand News June 2, 2025
Mobile Loan: मोबाइल से लोन कैसे लें, 60 सेकंड में लोन अप्रूवल 
Business Grand News Technology छत्तीसगढ़ टेक्नोलॉजी June 2, 2025
CG NEWS : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गौ माता को रोटियां खिलाकर मनाया अपना जन्मदिन 
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?