Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : गर्लफ्रेंड के लिए भिड़े दो युवक, एक की हत्या, जंगल में पकड़ाया आरोपी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : गर्लफ्रेंड के लिए भिड़े दो युवक, एक की हत्या, जंगल में पकड़ाया आरोपी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/08 at 1:09 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

कोंडागांव। CG CRIME NEWS : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक लड़की से प्यार करने वाले 2 लड़कों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी विजय कोर्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, यह घटना 24 जून 2025 की रात ग्राम बिचपुरी की है। ग्राम बिचपुरी निवासी विजय कोर्राम का दिनेश्वरी यादव नाम की लड़की से अफेयर था। लेकिन कुछ दिनों बाद दिनेश्वरी ने विजय से दूरी बना ली। दिनेश्वरी ने भूपेश का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसी बीच दिनेश्वरी भूपेश के संपर्क में आई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई।

- Advertisement -

रची हत्या की साजिस 

- Advertisement -

जब यह बात विजय को पता चला कि जिस दिनेश्वरी से वह प्यार करता है, वह अब भूपेश यादव के साथ नजदीकियां बढ़ा रही है। यह बात विजय को बिल्कुल पसंद नहीं आई। गुस्से में आकर उसने भूपेश की हत्या की साजिश रच डाली।

इस तरह दिया हत्या को अंजाम

पुलिस के अनुसार, 23 जून की रात भूपेश, दिनेश्वरी के घर गया हुआ था। अगले दिन रात करीब 2 बजे विजय वहां पहुंचा और पीछे के दरवाजे से खटखटाने लगा। जैसे ही भूपेश और दिनेश्वरी बाहर निकले, विजय ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में भूपेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद विजय वहां से भाग निकला।

500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद मिला सुराग

आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई। पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे और मोबाइल लोकेशन से पता चला कि विजय पास के छोटेरेहेंगा गांव के जंगलों में छिपा है। पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर विजय को पकड़ लिया।

आरोपी ने जुर्म कबूल किया

पूछताछ में विजय ने बताया कि वह दिनेश्वरी से सच्चा प्यार करता था, लेकिन जब उसने भूपेश से रिश्ता बना लिया तो वह गुस्से में आ गया। फिर हत्या का प्लान बनाया। जैसे ही मौका मिला, उसने भूपेश पर चाकू से हमला कर दिया।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : इंदौर- रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के आधे घंटे बाद आई खराबी CG BREAKING : इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के आधे घंटे बाद आई खराबी
Next Article CG NEWS : जुलाई माह के लिए पीडीएस के तहत 816 किलोलीटर केरोसिन आबंटित, सभी पात्र राशनकार्डधारी होंगे लाभान्वित

Latest News

CG NEWS: अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले कोचियो पर पुलिस की कार्यवाही।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 8, 2025
CG NEWS : राजिम का बहुप्रतीक्षित इंतजार खत्म, 15 अगस्त से दौड़ेगी ट्रेन
छत्तीसगढ़ राजिम July 8, 2025
BREAKING NEWS : ब्राज़ील करेगा प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित, देगा अपना सबसे बड़ा सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस’
Grand News July 8, 2025
CG NEWS : धरसींवा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चॉइस सेंटर से लाखों रुपये की चोरी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल 
छत्तीसगढ़ July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?