नई दिल्ली। BIG ACCIDENT : राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शिवा कैंप के पास फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को नशे में धुत ऑडी कार चालक ने कुचल दिया, जिससे वे घायल हो गए। बताया जाता है कि घायलों में दो दंपति और आठ साल की एक बच्ची शामिल है। यह घटना रात करीब 1:45 बजे की है। कार चालक उत्सव शेखर (40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें : RAIPUR CRIME : गर्भवती पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो सनकी पति ने ले ली जान
आरोपी कार चालक घटना के समय वह नशे में था। पीड़ितों की पहचान लाधी (40), उसकी आठ वर्षीय बेटी बिमला, उसके पति सबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंद्र (45) और उसकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है। सभी राजस्थान के निवासी हैं। वसंत विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाकारी वाहन के चालक, उत्सव शेखर (40) निवासी द्वारका को गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई की गई।”
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- वायरल वीडियो देखने यहां क्लिक करें