Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद के ‘सुपर सिपाही’ ने अपराधियों की कमर तोड़ी – जून के ‘कॉप ऑफ द मंथ’ घोषित!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद के ‘सुपर सिपाही’ ने अपराधियों की कमर तोड़ी – जून के ‘कॉप ऑफ द मंथ’ घोषित!

Vijay Sinha
Last updated: 2025/07/18 at 7:15 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद, जुलाई 2025।

अपराध पर सख्ती और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित गरियाबंद पुलिस ने ‘कॉप ऑफ द मंथ’ पहल के तहत माह जून 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सराहनीय पहल पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

जिन 6 पुलिसकर्मियों को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ चुना गया है, उन्होंने विभिन्न गंभीर अपराधों का खुलासा कर जिला पुलिस की कार्यकुशलता का परिचय दिया। सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी इस प्रकार हैं:

🔹 प्रधान आरक्षक तुलसी निषाद (थाना राजिम) और आरक्षक आलम बेग (साइबर सेल) – थाना राजिम क्षेत्र में सोने की चोरी व 55 किलोग्राम गांजा के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका।

🔹 आरक्षक डिगेश्वर साहू (थाना छुरा) – मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर 9 बाइक बरामद और 5 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

🔹 प्रधान आरक्षक प्रहलाद थानापति (थाना मैनपुर) – 840 नग नशीली टैबलेट के साथ एक आरोपी को धर दबोचने में अहम योगदान।

🔹 आरक्षक लेखन पटेल (थाना देवभोग) – 230 लीटर अवैध शराब जब्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी में सक्रिय भूमिका निभाई।

🔹 आरक्षक लक्ष्मीकांत साहू (थाना देवभोग) – एक प्रार्थी का मार्केट में गुम हुआ 52,000 रुपए सीसीटीवी की मदद से खोज कर वापस लौटाकर मानवता और कर्तव्य का परिचय दिया।

एसपी गरियाबंद द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र इन पुलिसकर्मियों की कार्यनिष्ठा और तत्परता का प्रमाण हैं। ‘कॉप ऑफ द मंथ’ जैसी योजनाएं कर्मियों को प्रेरित करती हैं और पुलिसिंग को और अधिक जवाबदेह और प्रभावशाली बनाती हैं। यह पहल आने वाले समय में भी लगातार जारी रहेगी।

गरियाबंद पुलिस की यह सराहनीय पहल कानून व्यवस्था की मजबूती की ओर एक ठोस कदम है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, व्यापम के नए दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य
Next Article CG NEWS: आज युवा कांग्रेस भिलाई के नेतृत्व में परिवर्तन निर्देशालय (ED ) का पुतला दहन किया गया !

Latest News

श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की की पूजा-अर्चना
Grand News July 18, 2025
CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?