रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की सियासत में गरिमा और सद्भाव का उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गृह मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को उनके जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।
भूपेश बघेल ने अपने संदेश में लिखा:
“छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।”
इस संदेश के जवाब में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी सौहार्दपूर्ण भाव में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा: “शुभकामनाओं हेतु हृदय से आभार आदरणीय भूपेश बघेल जी।”
राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों नेताओं के बीच यह विनम्र संवाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में शिष्टाचार और परिपक्वता का प्रतीक माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह आदान-प्रदान चर्चा में बना हुआ है और नागरिकों द्वारा सराहा भी जा रहा है।