Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LIVE VIDEO : प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा… बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुँच कर रहे अभिषेक…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़देशसरकार

LIVE VIDEO : प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा… बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुँच कर रहे अभिषेक…

GrandNews
Last updated: 2020/11/30 at 5:39 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

वाराणसी।  कार्तिक पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री मोदी सोमवार दोपहर वाराणसी पहुंचे हैं। यहां 6 लेन हाईवे का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने खजुरी में जनसभा की। इसके बाद मोदी बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी दौरे पर उनके साथ हैं।

- Advertisement -

https://youtu.be/5zVndnZEXjU

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंचने के लिए मोदी ने क्रूज की सवारी की। भगवान अवधूत राम घाट से मोदी और योगी अलकनंदा क्रूज से ललिता घाट पहुंचे थे। इसके बाद वे विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास कार्यों का जायजा लेंगे।मोदी क्रूज से ही राजघाट पहुंचेंगे और दीया जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे। यहीं पावन पथ वेबसाइट का लोकार्पण भी होगा। राजघाट से मोदी क्रूज से रविदास घाट के लिए रवाना होंगे। चेत सिंह घाट पर 10 मिनट का लेजर शो देखेंगे।

- Advertisement -

- Advertisement -

शाम को सारनाथ जाएंगे मोदी

शाम को मोदी भगवान बुद्ध की तपोस्थली सारनाथ के लिए रवाना होंगे। यहां वे लाइट एंड साउंड शो देखेंगे और इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। PM मोदी करीब सात घंटे काशी में रहेंगे।

काशी में PM का 23वां दौरा

बतौर PM संसदीय क्षेत्र में उनका यह 23वां दौरा है, जबकि दूसरे कार्यकाल में वे तीसरी बार यहां पहुंचे। आखिरी बार वे 16 फरवरी को काशी आए थे। PM मोदी पहली बार देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) पर आ रहे हैं। वहीं, पहली बार वे गंगा मार्ग से काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास कार्यों को जायजा लेते हुए वे बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे।

21 बटुक और 42 कन्याएं कराएंगी आरती
इस दौरान 16 घाटों पर उनसे जुड़ी कथा की बालू से कलाकृतियां बनाई गई हैं। जैन घाट के सामने भगवान जैन की आकृति, तुलसी घाट के सामने विश्व प्रसिद्ध नाग नथैया के कालिया नाग की आकृति और ललिता घाट के सामने मां अन्नपूर्णा देवी की आकृति भी बनाई गई है। देव दीपावली पर प्रधानमंत्री खुद भी दीपदान करेंगे। दशाश्वमेध घाट पर महाआरती के दौरान 21 बटुक और 42 कन्याएं आरती में शामिल होंगी। सुरक्षा के लिहाज से एक दिसंबर तक काशी में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

काशी के घाट पर बालू से बनी कलाकृतियों को निहारते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
काशी के घाट पर बालू से बनी कलाकृतियों को निहारते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

पिछली बार से डेढ़ गुना ज्यादा जलेंगे दीप
देव दीपावली पर काशी के सभी 84 घाट दीपकों से रोशन होते हैं। हर साल लाखों लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन कोरोना संकट के चलते इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सीमित कर दी गई है। हर एक शख्स के लिए मास्क अनिवार्य है। पिछले साल यहां 10 लाख दीये जलाए गए थे। लेकिन इस बार दीपों की संख्या में 5 लाख की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। 20-25 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

देव दीपावली की चल रही तैयारी।
देव दीपावली की चल रही तैयारी।

देव दीपावली की अहमियत

मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता बनारस के घाटों पर आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। काशी में देव दीपावली का अद्भुत संयोग माना जाता है। इस दिन दीपदान करने का पुण्य फलदायी और विशेष महत्व वाला होता है। मान्‍यता है कि भगवान भोलेनाथ ने खुद धरती पर आकर तीन लोक से न्यारी काशी में देवताओं के साथ गंगा घाट पर दिवाली मनाई थी। इसलिए इस देव दीपावली का धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है।

TAGGED: CGNEWSUPDATE, GRAND NEWS, INDIA, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अश्लील फोटो वायरल करने वाला प्रेमी गिरफ्तार… राजधानी के होटल में कार्यरत युवती ने लगाया था आरोप  
Next Article बिग ब्रेकिंग : प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा सचिव स्तर के IAS अफसरों के विभागों में फेरबदल… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश… जानिए किसे मिला कौन सा विभाग?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Rashifal 20 May 2025 : जानें आज का अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
वेतन नहीं, तो काम नहीं! गरियाबंद के बिजली विभाग में ठेका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दो माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिकों ने किया कार्य बंद
Grand News May 19, 2025
CG NEWS:महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG Police Transfer : जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट…
Breaking News छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?