Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: विकासखंड शिक्षा विभाग बरमकेला में भ्रष्टाचार चरम पर, दसवीं पास कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS: विकासखंड शिक्षा विभाग बरमकेला में भ्रष्टाचार चरम पर, दसवीं पास कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति किया

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/07/22 at 10:11 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

सरिया,रायगढ़। CG NEWS: विकासखंड शिक्षा कार्यालय बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक दसवीं पास कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति किया गया है। जो नियमों का उल्लंघन है। इस पदोन्नति के लिए आवश्यक योग्यता जैसे स्नातक की डिग्री या अन्य आवश्यक दस्तावेज विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पास उपलब्ध नहीं है। जिससे भ्रष्टाचार के आशंका बढ़ गई है। ऐसे मामलों में विकास शिक्षा अधिकारी का मुख्य कार्य शिक्षा का प्रशासन, पर्यवेक्षक, निरीक्षण, मार्गदर्शन और नियंत्रण करना होता है।

ना कि इस तरह के मामले में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहिए और शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को कम करते।

- Advertisement -
Ad image

सहायक ग्रेड 2 के लिए योग्यता आमतौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होती है। इसके अतिरिक्त कुछ मामलों में कंप्यूटर दक्षता और टाइपिंग कौशल भी आवश्यक हो सकता है ।

किसी भी विषय में स्नातक तथा विशिष्ट विषय में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता होती है। लेकिन एक ऐसा कर्मचारी यहां पदस्थ है जिनके पास सिर्फ कक्षा दसवीं की योग्यता संबंधी अंकसूची ही है और ऐसे व्यक्ति यहां सहायक ग्रेड 2 के पद पर धडल्ले से कार्य कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड 2 के एक एक कर्मचारी को पूर्व में पदोन्नति हेतु सेवा पुस्तिका के आधार पर संबंधित कार्यालय से जानकारी उच्च कार्यालय को दे दी गई है जिसके चलते पदोन्नति का लाभ संबंधित को दिया गया है ।इसकी जांच की जानी चाहिए। इस तरह यहां गड़बड़ झाला का गंभीर आरोप सरिया के जागरूक नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर पाणिग्राही ने लगाया है।

उन्होंने सारंगढ़ बिलाईगढ कलेक्टर से मांग किया है कि इस मामले में उच्च स्थिति जांच की जाए। ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके। मुरलीधर पाणिग्रही ने जिला शिक्षा अधिकारी से भी मांग किया है कि बरमकेला शिक्षा विभाग का यह एक गंभीर मामला है । जिस पर तत्काल ध्यान देने और उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

ताकि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित किया जा सके। इसकी जानकारी तब हुई जब मुरलीधर पाणिग्राही ने शिक्षा विभाग बरमकेला में पदस्थ कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन एवं योग्यता संबंधी जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी। तब बरमकेला शिक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 16 जुलाई को बरमकेला के जन सूचना अधिकारी स्वयं विकासखंड शिक्षा अधिकारी हैं और उनका ही योग्यता संबंधी जानकारी सूचना के अधिकार के तहत प्रदान नहीं की गई है।

कुल 36 पेज की जानकारी में यहां पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार जांगड़े का योग्यता संबंधी एक भी जानकारी नहीं दी गई है। इसके साथ ही सहायक ग्रेड 2 राम सिंह निषाद की योग्यता संबंधी जानकारी कक्षा दसवीं उत्तीर्ण की ही दी गई है।

इसे पता चलता है कि राम सिंह निषाद कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई की है और उन्हें सहायक ग्रेड 2 के पद पर कैसे नियुक्त किया गया। यह जांच का विषय है। सूचना के अधिकार के तहत मुरलीधर पाणिग्राही ने यहां पदस्थ समस्त कर्मचारियों की पुलिस वेरीफिकेशन एवं योग्यता संबंधी जानकारी मांगी थी। जहां पुलिस वेरिफिकेशन की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस तरह सूचना के अधिकार की धज्जियां भी उड़ाई गई है। उन्होंने कलेक्टर महोदय से मांग किया है कि जिले में पदस्थ समस्त कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन एवं योग्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, Latest News In CG, raipur breaking news, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, भ्रष्टाचार, रायगढ़, सरिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सरपंच संघ ने प्रभारी सीईओ को हटाने की उठाई मांग, मनमानी, अभद्रता और वित्तीय दबाव का आरोप, प्रभार नहीं बदला तो होगा आंदोलन की चेतावनी 
Next Article CG NEWS : छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा साढ़े 3 माह की गर्भवती, पेट में दर्द और चक्कर आने पर हुआ खुलासा 

Latest News

CG : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, जिले के 7,063 परीक्षार्थी होंगे शामिल
CG : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, जिले के 7,063 परीक्षार्थी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ July 23, 2025
CG Train Cancelled : यात्रियों की बढ़ी परेशानी; रायपुर से होकर गुजरने वाली ये 22 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रुट 
CG Train Cancelled : यात्रियों को लगेगा झटका; रायपुर से होकर गुजरने वाली ये 22 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रुट 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 23, 2025
CG Accident Breaking : मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई बुलेट
CG Accident Breaking : मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई बुलेट
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 23, 2025
Hareli 2025 : छत्तीसगढ़ की पहली पारम्परिक लोक पर्व हरेली, जानिए क्यों विशेष है यह त्यौहार
Hareli 2025 : छत्तीसगढ़ की पहली पारम्परिक लोक पर्व हरेली, जानिए क्यों विशेष है यह त्यौहार
छत्तीसगढ़ July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?