Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बात-बेबाक: अन्नदाता ही नहीं… सत्ता की गेड़ी चढ़ाने… और सिंहासन से लताड़ने वाले… भी हैं किसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
ExclusiveGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

बात-बेबाक: अन्नदाता ही नहीं… सत्ता की गेड़ी चढ़ाने… और सिंहासन से लताड़ने वाले… भी हैं किसान

Desk
Last updated: 2020/12/01 at 2:18 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

राजयोग, राजतिलक और सत्ता का सुख हर किसी के भाग्य में नहीं होता। करोड़ों में विरले ही होते हैं, जिनके हिस्से में यह विशेष समय आता है। बात छत्तीसगढ़ के संदर्भ में की जाए तो इसके सबसे पहले अधिकारी दिवंगत अजीत जोगी हुए। वर्तमान में उनके ही मंत्रिमंडल के प्रमुख मंत्री रहे भूपेश बघेल का भाग्य दो साल पहले प्रबल हुआ, तो बीच के 15 साल तक सत्ताधीश बनकर डाॅ0 रमन सिंह बैठे रहे। जबकि दिग्गजों की ना तो तब और ना ही अब कोई कमी है।

खैर यह तो बात भाग्य की हुई, लेकिन राजनीति में भाग्य से कहीं ज्यादा जरूरी बात भरोसा की है। छत्तीसगढ़ मूलतः कृषक प्रदेश है, यहां राजनीतिक बिसात चाहे जितनी कुशाग्रता से राजनेता बैठा लें, पर होगा वही, जो छत्तीसगढ़ के किसान चाहेंगे, जिसका परिणाम सामने है।

- Advertisement -
Ad image

साल 2003 के विधानसभा चुनाव में किसानों ने ही कांग्रेस की जोगी सरकार की तरफ दृष्टि वक्र की थी, नतीजा कांग्रेस 15 सालों के लिए राज सिंहासन से दूर हो गई। जिस गलती को दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने किया, उसे पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ0 रमन सिंह ने दोहराया, जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिला और आज पूरा साथ भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिल रहा है।

- Advertisement -

प्रदेश की बागडोर संभालने से पहले उन्होंने प्रदेश के किसानों से जो वायदा किया, उसका भरोसा ही था कि सत्ता की कुंजी कांग्रेस के हाथों में प्रदेश की जनता ने सौंप दी। दो राय नहीं कि प्रदेश की जनता का भरोसा जीतने के लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने दिन-रात एक कर दिया था। बड़ी बात यह है कि कुंजी हाथ में आते ही उन्होंने किसानों के भरोसे को कायम रखा और किए वायदे को पूरा भी कर दिया। जिसकी वजह से आज वही किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सबसे बड़ी ताकत बन गए हैं, तो विपक्ष के नेता मिमयाने के अलावा कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं।

- Advertisement -

प्रदेश में आज एक बार फिर धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के किसानों के चेहरे पर चमक स्वाभाविक है, क्योंकि देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य केवल छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा है। देश के अन्य राज्यों में धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपए है, तो प्रदेश में इस बार भी 2500 की दर से धान खरीदी हो रही है। प्रति क्विंटल प्रदेश के किसानों को 632 रुपए का अतिरिक्त लाभ किसी मायने से कम नहीं होता।

बहरहाल इस हकीकत से इंकार नहीं किया जा सकता कि प्रदेश के किसान इस समय राज्य के मुखिया भूपेश बघेल की ताकत हैं, जबकि विपक्षी दल भाजपा को अब तक अपनी असल गलती का अहसास तक नहीं हुआ है। लेकिन इस भरोसे को कायम रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विराट कोहली 2020 में अब तक नहीं लगा पाए हैं एक भी शतक, माइकल वॉन ने कही अब बड़ी बात
Next Article किसान को बनाया धान खरीदी प्रभारी का जमकर विरोध
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
लापरवाह अधिकारी पर गिरी गाज: युक्तियुक्तकरण में भारी गड़बड़ी,गरियाबंद कलेक्टर ने मांगा कार्रवाई, शासन को भेजा प्रस्ताव
Grand News June 8, 2025
गरियाबंद: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
Grand News June 8, 2025
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?