Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: INSPECTION : धान खरीदी की शुरुआत… निरीक्षण पर निकल पडे़े… कलेक्टर और एसपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsकृषिगरियाबंदछत्तीसगढ़

INSPECTION : धान खरीदी की शुरुआत… निरीक्षण पर निकल पडे़े… कलेक्टर और एसपी

Desk
Last updated: 2020/12/01 at 4:26 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद। जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी है। उपार्जन केन्द्रों पर धान बेचने के लिए किसान सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। धान खरीदी का आज पहला दिन होने के कारण जिला कलेक्टर और एसपी स्वयं जायजा लेने के लिए केंद्रों का दौरा कर रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर और एसपी भोजराम पटेल धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लेने के लिए दौरे पर निकले है। वे सुबह से अब तक छूरा क्षेत्र की कई समितियों का निरीक्षण कर चुके है। इस दौरान वे किसानों से भी चर्चा कर रहे है। किसानों को कोई परेशानी ना हो और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चले, इसको लेकर उनके द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है। खरीदी प्रभारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। यही नही सभी नोडल अधिकारियों को भी दुरुस्त रहने कहा गया है।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर क्षीरसागर धान खरीदी को लेकर बीते दिनों अधिकारियों की आवश्यक बैठक ले चुके है। जिसमे उन्होंने धान खरीदी को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए थे। साथ ही दूसरे प्रांत के धान को खपाने पर रोक लगाने की दिशा में भी सख्त निर्देश जारी किए थे। आज वे स्वयं जायजा लेने दौरे पर निकल पड़े। हालांकि इस दौरान कुछ केन्द्रों से छुटपुट घटनाएं भी सामने आई है। अमलीपदर में चबूतरा निर्माण करने वाले मजदूरों ने मजदूरी भुगतान नही होंने पर खरीदी करने से रोक दिया। मजदूर खरीदी केन्द्र में ही धरने पर बैठ गए। समझाइश के बाद तकरीबन एक बजे खरीदी केन्द्र शुरू हो पायी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा… अनुसूचित जनजाति समाज का विकास – डॉ शिवकुमार डहरिया
Next Article अभिनेता शाहरुख खान ने इस बार क्रिकेट टीम नहीं, क्रिकेट लीग ही खरीद ली
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्त किया गहरा शोक
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 2, 2025
CG NEWS: गरियाबंद में फाइनेंस कंपनी के नाम पर 32 महिलाओं से 21 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 2, 2025
CG NEWS: गरियाबंद में फाइनेंस कंपनी के नाम पर 32 महिलाओं से 21 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 2, 2025
CG NEWS: ढाबे में मामूली विवाद बना खूनी खेल! युवक की हत्या, 2 आरोपी और 4 नाबालिग गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?