Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : ज़िले में धान ख़रीदी शुरुआत के पहले दिन धान का अवैध परिवहन करते ट्रक से 275 कट्टा धान जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़महासमुंदसरकार

BIG BREAKING : ज़िले में धान ख़रीदी शुरुआत के पहले दिन धान का अवैध परिवहन करते ट्रक से 275 कट्टा धान जब्त

GrandNews
Last updated: 2020/12/01 at 5:05 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
फाइल फोटो
SHARE

महासमुंद। ज़िले की तहसील बागबाहरा उड़ीसा अन्तर्राज्यीय सीमा बेरियर टेमरी पर 275 कट्टा धान को बिना सक्षम अनुमति के परिवहन पर जब्ती की कार्यवाही की गई । टेमरी आरटीओ बेरियर पर आज मंगलवार 1 दिसंबर को धान खरीदी के शुरूआत दिन दोपहर लगभग 12 बजे अवैध धान से भरे एक ट्रक क्रमांक OD 17 Q 0652 को  जब्त किया। ट्रक से 275 कट्टा धान बरामद किया गया। अवैध धान पड़ौसी राज्य ओड़िशा से परिवहन किया जा रहा था।  खाद्य निरीक्षक भारती यादव ने बताया कि जरूरी दस्तावेज नहीं होने के चलते कार्रवाई की गई। मौक़े पर प्रभारी तहसीलदार  बलराम तमोली, नायब तहसीलदार राममूर्ति,और मंडी निरीक्षक शत्रुघन यादव उपस्थित थे।

खरीफ फसल की धान खरीदी शुरू होने के पहले ही कोचिया और धान दलाल सक्रिय हो गए हैं, ताकि औने पौने में धान की खरीदी कर उसे समर्थन मूल्य में बेच कर मुनाफा कमा सके। इधर ज़िला प्रशासन ने भी उनके मंसुबों को जानते हुए अवैध धान परिवहन पर कड़ी रणनीति बनाई है। ज़िले की सभी 17 जाँच नाकों पर निगरानी कड़ी की गई है। पुलिस के साथ संबंधित अधिकारी-कर्मचारी नज़र बनाए हुए है।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने पिछले साल की सभी 17 चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी है। इस कारण धान खरीदी शुरू होने के पहले ही प्रशासन ने धरपकड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।विगत शनिवार को एक ट्रैक्टर 130 कट्टा रायगढ़ ज़िले से और रविवार रात को 670 बोरी धान व 400 बोरी धान अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर ट्रैक्टर एवं ट्रकों को रोककर जांच की गई। वाहन में 1070 बोरी धान भरा हुआ था, परंतु धान संबंधी दस्तावेज नहीं होने के चलते धान व वाहन को जब्त कर लिया गया।

- Advertisement -

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ज़िले में अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। ज़िले के सीमावर्ती राज्यों  से आने वाले अवैध धान की परिवहन रोकने के लिए विशेष चेकिंग दल गठित किए गए है। चेकिंग दल में राजस्व, खाद्य, मंडी बोर्ड, सहकारिता, वन, परिवहन सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। विशेष चेकिंग दल द्वारा नियमित निगरानी की जाए और अनियमिता पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर धान एवं वाहन की जब्ती कर कड़ी कार्यवाही करने को कहा गया है। कलेक्टर ने ज़िले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। ज़िले में पिछले साल की तरह नियमित निगरानी के लिए चेक पोस्ट स्थापित किए गए है ।  कलेक्टर ने कहा कि कोचियों व बिचौलियों द्वारा अवैध धान के भण्डारण, परिवहन व बिक्री करते पाए जाने पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -
TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, CGLATESTNEWSUPDATE, cgnews, CGNEWSUPDATE, Chhattisgarh, GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, महासमुंद, महासमुंद जिला प्रशासन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RBI ने बदला पैसों के लेनदेन से जुड़ा ये नियम, आज से हुआ लागू, जानिए आपको कैसे होगा फायदा
Next Article इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की BREAKING : कृषि उपज तौल केंद्र में लापरवाही… कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर को… किया निलंबित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

June 9, 2025
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?