Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कर्ज में फंसी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए आठ कंपनियां दौड़ में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand News

कर्ज में फंसी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए आठ कंपनियां दौड़ में

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/03 at 12:45 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

उद्योगपति अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए अमेरिका की ओकट्री और जेसी फ्लावर समेत आठ कंपनियां प्रतिस्पर्धा की दौड़ में शामिल हैं। रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की इकाइयों में पूरी या कुछ हिस्सेदारी लेने को लेकर रुचि पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

ये हैं रिलायंस कैपिटल की अनुषंगी इकाइयां
रिलायंस कैपिटल की अनुषंगी इकाइयां रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, रिलायंस सिक्योरिटीज, रिलायंस फाइनेंशियल लिमिटेड और रिलायंस ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन लिमिटेड हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी की इकाइयों में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया कमेटी ऑफ डिबेंचर्स होल्डर्स और डिबेंचर ट्रस्टी विस्तरा आईटीसीएल इंडिया लिमिटेड के तत्वाधान में चल रही है। ये रिलायंस कैपिटल के ऊपर 20,000 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज का 93 फीसदी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

- Advertisement -
Ad image

60 अलग-अलग बोलियां प्राप्त हुई
हिस्सेदारी बिक्री को लेकर रुचि पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक दिसंबर थी। कर्जदाताओं के सलाहकार एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और जे एम फाइनेंशियल सर्विसेज को अंतिम तिथि तक कुल 60 अलग-अलग बोलियां प्राप्त हुई हैं। सूत्रों के अनुसार रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में 100 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 18 बोलियां मिली हैं। जिन प्रमुख निवेशकों ने इसमें रुचि दिखाई है, उनमें क्राइस्पैक, जेसी फ्लावर, ब्लैकस्टोन, सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स, केकेआर और बेन कैपिटल शामिल हैं।

- Advertisement -

कंपनी ने पूर्ण अनुषंगी रिलायंस जनरल इंश्यारेंस से पूरी तरह से बाहर होने का प्रस्ताव किया है। इसकी चुकता शेयर पूंजी 30 सितंबर 2020 की स्थिति के अनुसार 252 करोड़ थी। इसके अलावा रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 51 फीसदी हिस्सेदरी बेचने का प्रस्ताव किया गया है। रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस संयुक्त उद्यम कंपनी है जिसमें जापान की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी निप्पॉन लाइफ की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। 30 सितंबर 2020 की स्थिति के अनुसार इसकी चुकता शेयर पूंजी 1,196 करोड़ रुपये थी।

- Advertisement -

सूत्रों के अनुसार डाबर इंवेस्टमेंट्स, बंधन बैंक, बेन कैपिटल, एनआईआईएफ, एर्पवूड पार्टनर्स और कुछ घरेलू म्यूचुअल फंड कंपनियों ने रिलायंस निप्पॉन में रिलायंस कैपिटल की 51 फीसदी हिस्सेदारी लेने में रुचि दिखाई है। इसके अलावा कंपनी की ब्रोकिंग इकाई रिलायंस सिक्योरिटीज और आरबीआई पंजीकृत एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) रिलायंस फाइनेंशियल में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना है।

 

TAGGED: अनिल अंबानी, आठ कंपनियां, कर्ज में, ग्रैंड न्यूज़, रिलायंस कैपिटल लिमिटेड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article OMG : प्रेमिका को छोड़ प्रेमी ने रचाई शादी… तो प्रेमिका ने लिया ऐसा बदला… पुलिस भी रह गई हैरान
Next Article गरियाबंद-चौथी बार नरेंद्र देवांगन बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CRIME NEWS : पति ने नई नवेली पत्नी को धक्के मारकर घर से निकाला, हाइट बनी वजह ! 
Grand News क्राइम देश June 10, 2025
CG NEWS : प्रेमी और पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल का चार्जर लौटाने के बहाने ले गए थे जंगल 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 10, 2025
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 10, 2025
CG NEWS : सरपंच पर आंगनबाड़ी व पीएम आवास में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?