Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 8 दिसंबर को ‘भारत बंद’ : जानिए क्या रहेगा चालू और क्या बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

8 दिसंबर को ‘भारत बंद’ : जानिए क्या रहेगा चालू और क्या बंद

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/06 at 11:34 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। किसानों ने जानकारी दी है कि ‘भारत बंद’ के दिन सुबह 8 बजे से लेकर शाम तक यह बंद रहेगा। इसके साथ ही, सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। ऐसे में अगर आप इस दिन बाहर निकल रहे हैं तो इन बातों को जरूर ध्यान रखें।

Contents
11 दलों ने किया ‘भारत बंद’ का समर्थन3 बजे तक रहेगा चक्का जामदूध-फल-सब्जी की सेवाओं पर रोक

नए कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की तरफ से 8 दिसंबर को ‘भारत बंद’ बुलाया है। पिछले 11 दिनों से राजधानी दिल्ली में आकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच पांचवें दौर की बैठक के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। 9 दिसंबर को एक और दौर की बैठक किसानों और सरकार के बीच होने जा रही है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि 8 दिसंबर को होने वाले ‘भारत बंद’ का कैसा स्वरूप रहेगा? क्या चालू रहेगा और क्या बंद रहेगा? ऐसे कई सवाल आपके मन में चल रहे होंगे। आइये बताते हैं भारत बंद के वो कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी और क्या कुछ बंद रहेगा।

- Advertisement -
Ad image

11 दलों ने किया ‘भारत बंद’ का समर्थन

किसान संगठनों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद का देश के 11 राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है। इनमें शामिल प्रमुख दल हैं- कांग्रेस, आरजेडी, ममता बनर्जी की टीएमसी, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, तेलंगाना की सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति और एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी। राजस्थान से सांसद और आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने तो यहां तक कह दिया है कि वे 8 दिसंबर के बाद एनडीए के साथ रहने या ना रहने पर अपना फैसला लेंगे।

- Advertisement -

3 बजे तक रहेगा चक्का जाम

 

- Advertisement -

किसानों की तरफ से रविवार को यह जानकारी दी गई है कि ‘भारत बंद’ के दिन सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक यह देशव्यापी बंद रहेगा। इसके साथ ही, सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा। ऐसे में अगर आप इस दिन बाहर निकलने के बारे में रहे हैं तो इन बातों को जरूर ध्यान रखें। इसके अलावा, सिर्फ जरूरी सेवाओं की ही इजाजत होगी। एंबुलेंस वगैरह को इस प्रदर्शन के दौरान नहीं रोका जाएगा। इसके अलावा शादियों को गाड़ियों को भी भारत बंद के दौरान नहीं रोकने का फैसला लिया गया है।

8 तारीख को सुबह से शाम तक भारत बंद रहेगा। चक्का जाम शाम तीन बजे तक रहेगा। दूध-फल-सब्ज़ी पर रोक रहेगी। शादियों और इमरजेंसी सर्विसेज़ पर किसी तरह की रोक नहीं होगी: सिंघु बॉर्डर पर जय किसान आंदोलन से योगेंद्र यादव pic.twitter.com/gvc14gxSLR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2020

 

दूध-फल-सब्जी की सेवाओं पर रोक

भारत बंद के दिन किसान संगठनों ने दूध, फल और सब्जी की सेवाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया है, यानी आपको 8 दिसंबर को इसकी सेवाएं शायद ना मिल पाए। गौरतलब है कि दिल्ली में प्रदर्शन करने आए किसानों का रविवार को ग्यारहवां दिन है। 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद बुलाया है।

अब तक केन्द्र सरकार के साथ किसान संगठनों की पांच दौर की बैठक हो चुकी है। छठे दौर की बैठक 9 दिसंबर को होगी। किसान तीन नए कानून-

1. मूल्य उत्पादन और कृषि सेवा अधिनियम, 2020

2. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 और

3. किसानों के उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020 का विरोध कर रहे हैं।

 

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री से बस्तर जिले के सरपंचों ने की सौजन्य मुलाक़ात… इस सम्बंध में हुई चर्चा
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : आज का दिन शुभ… नए वस्त्राभूषण प्राप्ति के योग…जाने आज का राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka rashifal 10 जून : इन 5 राशियों को होगा धन लाभ, अच्छा रहेगा व्यापार, जानें अपनी राशि का हाल
राशिफल June 10, 2025
Congress News : “कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव — तेलंगाना कांग्रेस के नए उपाध्यक्ष और महासचिवों की नियुक्ति”
Grand News देश June 9, 2025
CG News : संकरीवासियों ने शराब की अवैध बिक्री व पशु चराई को लेकर की शिकायत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG NEWS: एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को पुलिस महकमे और नप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?