Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इस महीने गुलज़ार होंगे ‘शुक्रवार’, बॉलीवुड-हॉलीवुड फ़िल्मों की सिनेमाघरों में लम्बी कतार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

इस महीने गुलज़ार होंगे ‘शुक्रवार’, बॉलीवुड-हॉलीवुड फ़िल्मों की सिनेमाघरों में लम्बी कतार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

GrandNews
Last updated: 2020/12/07 at 4:20 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

डेस्क।  दिसम्बर के महीने में शुक्रवारों की रौनक फिर लौट रही है। साल 2020 कोरोना वायरस पैनडेमिक के नाम रहा। मार्च में कोविड-19 वायरस की भारत में दस्तक के साथ ही सिनेमाघर भी धीरे-धीरे बंद हो गये और लगभग सात महीने तालाबंदी के बाद 15 अक्टूबर से खुले। मौजूदा हालात में दर्शकों को थिएटर्स तक लाना सबसे बड़ी चुनौती है, जिसका सामना करने के लिए थिएटरों में एहतियात बरतने के साथ नई फ़िल्मों को रिलीज़ करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसी क्रम में 15 नवम्बर को सूरज पे मंगल भारी सिनेमाघरों में उतारी गयी, जो सिनेमाघर खुलने के बाद पहली थिएटर रिलीज़ बनी। अब दिसम्बर में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फ़िल्में सीधे सिनेमाघरों में आ रही हैं।

4 दिसम्बर

- Advertisement -
Ad image

साल के आख़िरी साल के पहले शुक्रवार को कोई बॉलीवुड फ़िल्म रिलीज़ नहीं होगी। अलबत्ता, दो हॉलीवुड फ़िल्में ज़रूर सिनेमाघरों में लगेंगी। पहली है क्रिस्टोफर नोलन की टेनेट है, जो अमेरिका में रिलीज़ होकर काफी सफल हो चुकी है। इस फ़िल्म की ख़ासियत यह है कि इसमें हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस डिम्पल कपाड़िया एक अहम भूमिका में दिखेंगी। डिम्पल का यह हॉलीवुड डेब्यू है। इस फ़िल्म में डिम्पल जॉन डेविड वॉशिंगटन, रॉबर्ट पैटिंसन, एलिज़ाबेथ डेबिकी जैसे सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं।

- Advertisement -

इसके साथ आएगी ग्रीनलैंड, जो एक डिजास्टर फ़िल्म है। इसका निर्देशन निक रोमन वॉग ने किया है। फ़िल्म में जेरार्ड बटलर और मोरेना बैकरीन लीड रोल्स में हैं। जेरार्ड इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। यह फ़िल्म अमेरिका में 18 दिसम्बर को रिलीज़ होगी। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से इसकी रिलीज़ भी विलम्बित हुई है।

- Advertisement -

11 दिसम्बर

दिसम्बर के दूसरे शुक्रवार को चार प्रमुख फ़िल्में सिनेमाघरों में लगेंगी, जिनमें दो बॉलीवुड और दो हॉलीवुड की हैं। सिनेमाहॉल खुलने के बाद रिलीज़ होने वाली दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म इंदू की जवानी है। इस रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म में कियारा आडवाणी और आदित्य सील लीड रोल्स में हैं। इंदू की जवानी को अबीर सेनगुप्ता ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी ग़ाज़ियाबाद की रहने वाली इंदिरा गुप्ता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डेटिंग ऐप के ज़रिए अपने लिए साथी की तलाश कर रही है।

बॉक्स ऑफ़िस पर इंदू की जवानी को टक्कर देने के लिए नीना गुप्ता की द लास्ट कलर आ रही है। इस फ़िल्म की ख़ासियत यह है कि यह फ़िल्म जाने-माने शेफ विकास खन्ना का डायरेक्टोरियल डेब्यू है। द लास्ट कलर वृंदावन और वाराणसी में विधवाओं को लेकर सदियों से चले आ रहे सामाजिक वर्जनाओं पर टिप्पणी करती है।

इन बॉलीवुड फ़िल्मों को हॉलीवुड की दो फ़िल्मों से चुनौती मिलेगी- द पर्सनल हिस्ट्री ऑफ़ डेविड कोपरफील्ड और द सीक्रेट्स वी कीप। द पर्सनल हिस्ट्री ऑफ़ डेविड कोपरफील्ड कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अरमांडो लैनुची ने किया है। फ़िल्म में देव पटेल, एनुरिन बर्नार्ड और पीटर पीटर कैपाल्डी लीड रोल्स में हैं। ब्रिटेन और अमेरिका में फ़िल्म इसी साल रिलीज़ हो चुकी है।

द सीक्रेट्स वी कीप ड्रामा थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे युवल एडलर ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में नूमी रापेस और जोइल किनमैन लीड रोल्स में हैं।

25 दिसम्बर

दक्षिण भारतीय सिनेमा की बेहद चर्चित एडल्ट एक्टर की बायोपिक शकीला क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में रिचा चड्ढा टाइटल रोल में दिखेंगी। फ़िल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है। शकीला नब्बे दौर में दक्षिण भारतीय सिनेमा की बेहद चर्चित एडल्ट एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने कई फ़िल्मों में काम किया था।

बॉक्स ऑफ़िस पर शकीला को कड़ी टक्कर हॉलीवुड फ़िल्म वंडर वुमन 1984 से मिलेगी, जिसमें गैल गेडट लीड रोल में हैं। यह 2017 में आयी वंडर वुमन का सीक्वल है। इसका निर्देशन पैटी जेनकिंस ने किया है।

TAGGED: GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़, मनोरंजन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HC की नहीं मानी बात : PWD के सचिव और डायरेक्टर ट्रेजरी को HC से नोटिस जारी… ये है वजह
Next Article बड़ी खबर : शादी समारोह में 5 साल के बच्चे के गर्दन पर मारा ब्लेड, हालत गंभीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BOB Personal Loan : मात्र 5 मिनट में मिलेगा 50 हजार से 5 लाख का तक का लोन, बस आधार कार्ड की जरूरत, जानिए पूरी डिटेल्स 
देश June 7, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?