Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करने दिए गए निर्देश… किसानों की समस्या दर्ज करने टोल फ्री नंबर 100 और 112 का व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया जोर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकारसामाजिक

अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करने दिए गए निर्देश… किसानों की समस्या दर्ज करने टोल फ्री नंबर 100 और 112 का व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया जोर…

GrandNews
Last updated: 2020/12/08 at 4:20 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर।  प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज प्रदेश के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इस के तहत कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने जिले में मुख्य सचिव के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा। साथ ही खनिज विभाग के अमले को ओवर लोडेड रेत वाहनों पर कड़ाई से जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

कलेक्टर ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बनाए गए टोल फ्री नंबर 100 एवं 112 की मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी दिलीप अग्रवाल को इसका नोडल अधिकारी बनाया है। साथ ही इसका ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने दीवार लेखन कराने कलेक्टर ने निर्देशित किया है। गौरतलब है कि आज की वीसी में मुख्य सचिव ने किसानों की समस्यायों के प्रति पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि किसानों की शिकायत दर्ज करने और उसके निराकरण के लिए उक्त टोल फ्री नंबर का उपयोग किया जा सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर से  राम वन गमन पथ पर शुरू हो रही विराट बाइक रैली और पर्यटन रथ यात्रा की प्रारंभिक तैयारियां जिले में कर ली गई हैं। यहां राम वन गमन पथ के प्रस्तावितरूट के 22 गांव में बाइक रैली का स्वागत किया जाएगा। ज्ञात हो कि जिले में नगरी के बांसपानी से गरियाबंद के नवापारा स्थित लोमश ऋषि आश्रम तक 148 किलोमीटर की बाइक रैली आगामी 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बाइक रैली के आयोजन को सफल बनाने और व्यवस्थित रूप-रेखा बनाने जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक भी ली गई है।
कलेक्टर ने बैठक में बताया कि जिले में चालू खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से व्यवस्थित तरीके से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए नोडल अधिकारी प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

- Advertisement -

यहां बरादाने की समितिवार प्लानिंग की गई है, ताकि दिक्कत ना हो और टोकन भी व्यवस्थित तरीके से किसानों को जारी किया जा रहा है। जिले में एक दिसंबर से अब तक 89 खरीदी केन्द्रों के जरिए 49525 क्विंटल धान खरीदी की गई है। आज की पहली वीसी में मुख्य सचिव ने कोविड 19, कानून और व्यवस्था, लोक सेवा गारंटी इत्यादि विषयों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर नया रायपुर स्थित मुख्य सचिव कक्ष में विभिन्न विभागीय सचिव भी मौजूद रहे। जिले में एन.आई.सी. कक्ष में कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु, वन मण्डलाधिकारी अमिताभ बाजपेयी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल उपस्थित थे। ज्ञात हो कि यह वीसी सुबह 11 बजे से आयोजित की गई थी।

- Advertisement -
TAGGED: GRAND NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रोहनप्रीत सिंह ने कर दिया था नेहा कक्कड़ संग शादी करने से मना, फिर ऐसे बनी थी बात
Next Article बड़ी ख़बर : वरुण धवन और नीतू कपूर के बाद अब इस मशहूर अभिनेत्री को हुआ कोरोना…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?