Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी ख़बर : मशहूर अभिनेत्री ने होटल के कमरे में किया सुसाइड… कुछ दिन पहले हुई थी सगाई…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsमनोरंजन

बड़ी ख़बर : मशहूर अभिनेत्री ने होटल के कमरे में किया सुसाइड… कुछ दिन पहले हुई थी सगाई…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/09 at 1:21 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

दक्षिण भारत की चर्चित एक्ट्रेस और वीजे चित्रा के सुसाइड करने की ख़बर आ रही है। चित्रा का मृत शरीर चेन्नई के बाहर एक होटल में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रा की कुछ अर्सा पहले ही सगाई हुई थी। अभिनेत्री के निधन से दक्षिण भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक छा गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चित्रा महज़ 28 साल की थीं। चेन्नई के नाज़रेथपेट्टई (Nazarethpettai) इलाक़े के एक होटल में उनका मृत शरीर मिला था। पुलिस मौत की वजह तलाश रही हैं। चित्रा ने हाल ही में मशहूर बिज़नेसमैन हेमंत राव के साथ सगाई की थी। बताया जाता है कि चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रहती थीं।

- Advertisement -
Ad image

एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, चित्रा रात ढाई बजे होटल लौटी थीं। वो ईवीपी फ़िल्म सिटी में शूटिंग कर रही थीं। होटल में उनके मंगेतर भी साथ थे। हेमंत ने पुलिस को बताया कि होटल आने के बाद चित्रा नहाने गयीं, लेकिन काफ़ी देर तक जब नहीं लौटीं और दरवाज़ा खटखटाने पर जवाब नहीं दिया तो उन्होंने होटल स्टाफ को सूचित किया। डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोला तो उनका शव छत से लटका मिला। बताया जाता है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह दुखद क़दम उठाया।

Tamil Nadu: TV actress VJ Chitra found dead at a hotel in the outskirts of Chennai, this morning. Police is ascertaining the cause of death. Her body recovered and sent for autopsy. Investigation underway.

— ANI (@ANI) December 9, 2020

चित्रा ने तमिल इंडस्ट्री में कई चैनल्स पर प्रस्तोता के रूप में काम किया था। फ़िलहाल वो पांडियान स्टोर्स धारावाहिक में नज़र आ रही थीं। उन्होंने अपने किरदार मुल्लई के ज़रिए लम्बी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली थी।

चित्रा के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने अपना दुख ज़ाहिर किया। इंस्टग्राम पर उनकी तस्वीरों पर फैन RIP लिखकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, ट्विटर पर एक फैन ने लिखा- आपको हमेशा प्यार करते रहेंगे और कभी नहीं भुला पाएंगे। सोने के दिल वाली लड़की थीं। ईश्वर आत्मा को शांति दे।

TAGGED: अभिनेत्री के निधन, एक्ट्रेस, ग्रैंड न्यूज़, चेन्नई, दक्षिण भारत, मृत शरीर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SSR आत्महत्या मामला : रिया को ड्रग्स सप्लाय करने वाला पेडलर रिगेल महाकाल गिरफ्तार
Next Article बहन को इंसाफ दिलाने के लिए भाई ने हरियाणा के डीजीपी को भेजा मेमोरंडम …पढ़िए पूरी खबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG : बिलासपुर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
CG : बिलासपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाई 10 किमी की दौड़, विजेता जवान हुए सम्मानित
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?