Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसान आंदोलन : व्यापारी वर्ग आया साथ, किसानों का बढ़ा मनोबल, बताया शुभ संकेत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

किसान आंदोलन : व्यापारी वर्ग आया साथ, किसानों का बढ़ा मनोबल, बताया शुभ संकेत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/09 at 2:34 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

कृषि कानूनों के विरोध में 26 नवंबर से किसान दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इस विरोध प्रदर्शन में अब शहरी वर्ग का साथ भी किसानों को मिल गया है। मंगलवार को भारत बंद के दौरान व्यापारी वर्ग ने किसानों का साथ दिया। किसान यूनियन के नेता कहते हैं कि यह जज्बात का रिश्ता है, दिल का रिश्ता है जो खुलकर सामने आया है। यह एक शुभ संकेत है, जो किसानों का मनोबल बढ़ा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां का कहना है कि शहरी वर्ग ने मंगलवार को अपना भाईचारा दिखाया है, वरना अभी तक तो शहरी व ग्रामीण वर्ग में दरार बढ़ाई जा रही थी और शहरी वर्ग को किसानों के विरोध में खड़ा किया जा रहा था। सुखदेव सिंह का कहना है कि हमें तो 31 सितंबर 2020 के बंद से भी अधिक समर्थन मिला है, किसानों ने शहरों में बंद नहीं करवाया, लोगों ने खुद किसानों को समर्थन दिया है।
किसान तजिंदर सिंह का मानना है कि हमारे साथ हरियाणा में जो हुआ, वह दिल को दर्द देने वाला था। सड़कों को उखाड़ा गया, पानी की बौछारें, आंसू गैस के गोल दागे गए। किसानों के पास कोई हथियार नहीं थे वह श्रद्धा और प्रेम से दिल्ली की तरफ गए। यह एक बदलाव लाया। शहरी वर्ग की हमदर्दी उसी दिन से किसानों के प्रति शुरू हो गई थी।

- Advertisement -
Ad image

पंजाब में मंगलवार को बंद के दौरान जिस तरह से उद्योग, कारोबार, दुकानें सब बंद रहीं, उससे किसानों के बीच बड़ा संदेश गया है कि शहरी लोग किसानों के समर्थन में आ चुके हैं। शहरों से वकील, साहित्यकार व काफी सामाजिक जत्थेबंदियों ने खुलकर बंद का समर्थन किया है।

- Advertisement -

भारत बंद ने साफ की तस्वीर
हिंद पाक दोस्ती के मंच और पंजाब के वरिष्ठ लेखक सतनाम सिंह मानक का कहना है कि अभी तक तो किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए राजनीति की जा रही थी। आंदोलन को किसानी और गैर किसानी, शहरी व ग्रामीण वर्ग में बांटा जा रहा था। किसानों के विरोध में शहरी वर्ग को खड़ा किया जा रहा था, लेकिन मंगलवार को बंद ने तस्वीर साफ कर दी है। पंजाबी एक मंच पर जमा हो गए। एक भी स्थान पर किसानों ने जबरन बंद नहीं करवाया, शहरी वर्ग ने खुद कारोबार बंद कर भाईचारक सांझ को आगे बढ़ाया है और यही पंजाब का इतिहास है। लिहाजा, पंजाब से निकले किसानी आंदोलन को काफी बड़ा बल मिला है और किसानों में जबरदस्त ऊर्जा का संचार हुआ है।

- Advertisement -

जो अनाज खाया है, उसका कर्ज अदा करना होगा 
वरिष्ठ उद्यमी करणवीर सिंह का कहना है कि किसान और शहरी कारोबारी से पहले वह एक पंजाबी है। पंजाबी होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जो अनाज हमने खाया है, उसका कर्ज अदा किया जाए। इसलिए न केवल कारोबार व इंडस्ट्री को बंद रखा, बल्कि किसानों के साथ कंधा भी मिलाया।

 

TAGGED: 26 नवंबर, कृषि कानूनों, ग्रैंड न्यूज़, विरोध, शुभ संकेत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
Next Article पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से ग्राहक परेशान, जानिए सरकार को कितना हो रहा फायदा…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रास की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
CG : छत्तीसगढ़ में बीयर लवर्स के लिए खुशखबरी, गन्ने रास की तरह गिलास में मिलेगा बीयर, इतने में मिलेगी लाइसेंस की चाबी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG
CG: आज़ादी के 77 साल बाद भी बिलासपुर का पताईडीह गांव सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
Exclusive छत्तीसगढ़ देश रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?