Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME : पत्नी और बच्चों की हत्या कर… खुद भी झूला फांसी पर… सुसाइड नोट में लिखा… भाईयों को ना करें परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsउत्तरप्रदेशक्राइम

CRIME : पत्नी और बच्चों की हत्या कर… खुद भी झूला फांसी पर… सुसाइड नोट में लिखा… भाईयों को ना करें परेशान

Desk
Last updated: 2020/12/11 at 4:55 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

मेरठ में बीती रात एक व्यक्ति ने घर में झगड़े के बाद पत्नी और तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें लिखा है कि घटना के लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। मेरे पांच भाई हैं। उन्हें किसी भी तरह से से परेशान ना किया जाए। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी

- Advertisement -
Ad image

घटना परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के होली वाला मोहल्ला की है। यहां राशिद अहमद परिवार के साथ रहता था। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम राशिद और पत्नी रिहाना के बीच कहासुनी हुई। राशिद ने पत्नी और तीन बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद पंखे के सहारे फंदा बनाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने छत से घर में सन्नाटा देखा तो आवाज दी। जब कोई हलचल दिखाई नहीं दी तो उन्होंने बरामदे में झांककर देखा। मां-बेटी की लाश देख उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

- Advertisement -

मृतकों में रिहाना और राशिद के अलावा 10 साल का अफरान, 7 साल का हैदर और 4 साल की आयत शामिल है। रिहाना से राशिद ने दूसरी शादी की थी। उसके दोनों बेटे पहली पत्नी से थे। बेटी दूसरी पत्नी रिहाना से थी। राशिद ड्राइवर था और पार्ट टाइम वेल्डर का काम भी करता था।

- Advertisement -

पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या
राशिद की पहली पत्नी शबाना ने छह साल पहले आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने मुरादनगर की रिहाना से दूसरी शादी कर ली थी। पड़ोसियों के मुताबिक, राशिद ने पांच दिन पहले बाइक खरीदी थी। हालांकि, लॉकडाउन के बाद राशिद का काम कुछ खास नहीं चल रहा था। माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी परिवार में कलह की वजह हो सकती है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घरेलू कलह की बात ही सामने आई है। राशिद की पत्नी और बच्चों के शव बिस्तर पर पाए गए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्रेकिंग : ‘भूत- पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ के अभिनेता कोरोना की चपेट में… खुद हुए क्वारंटाइन
Next Article VIDEO BREAKING : आदतन अपराधी ने दिया 3 तलाक… राजधानी पुलिस ने किया गिरफ्तार… तो खुले कई और राज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?