Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नाबालिग दुल्हन की शादी रुकवाई तो दूल्हे ने किया 12 साल की साली का अपहरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

नाबालिग दुल्हन की शादी रुकवाई तो दूल्हे ने किया 12 साल की साली का अपहरण

GrandNews
Last updated: 2020/12/11 at 10:40 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
crime scene tape focus on word 'crime' in cenematic dark tone with copy space
SHARE

ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय नाबालिग की शादी रुकवा देने पर दूल्हे ने 12 वर्षीय साली का अपहरण कर लिया। बाद में पुलिस ने अपहृत नाबालिग को तो ढूंढ निकाला, लेकिन दूल्हा फरार है। घटना कुछ यूं है कि मुरैना जिले की पोरसा तहसील के गांव पद्दूपुरा में सतीश पुत्र रामप्रकाश सखबार की 14 वर्ष सात महीने की बेटी की शादी श्योपुर जिले के विजयपुर निवासी विनोद सखबार से तय हुई थी। गुरुवार की रात सतीश के घर बारात आ गई। इसी बीच प्रशासन को किसी ने नाबालिग किशोरी की शादी होने की सूचना दे दी। मुरैना से तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चाइल्ड लाइन की टीम पोरसा थाना पुलिस के साथ गांव पहुंची और विवाह को रुकवा दिया।

दूल्हे ने दुल्हन की मौसेरी बहन के साथ मिलकर रची साजिश

- Advertisement -
Ad image

पुलिस टीम नाबालिग दुल्हन को वन स्टाप सेंटर ले गई, जबकि माता-पिता को समझाइश देने मुरैना ले जाया गया। अचानक विवाह रोक दिए जाने को दूल्हे ने अपना अपमान समझ लिया। चूंकि यह रिश्ता दुल्हन की रिश्ते में मौसेरी बहन गुनियापुरा गांव निवासी शकुंतला सखबार ने करवाया था, इसलिए दूल्हे ने शकुंतला के साथ मिलकर दुल्हन की 12 वर्षीय छोटी बहन का अपहरण कर लिया। दूल्हा विनोद और शकुंतला सखबार की योजना थी कि दुल्हन को पुलिस ले गई है इसलिए अब वे दूल्हे का विवाह उसकी छोटी बहन से कर दें।

आरोपी दूल्हा फरार हो गया

अपहरण की सूचना मिलते ही पोरसा थाने में दूल्हा विनोद एवं शकुंतला सखबार पर अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। करीब पांच घंटे में पुलिस ने पोरसा के ही एक घर से 12 साल की अपहृत एवं आरोपित शकुंतला को ढूंढ निकाला। आरोपी दूल्हा फरार हो गया।

दूल्हा व रिश्तेदार पर एफआइआर दर्ज 

पद्दूपुरा में नाबालिग की शादी रुकवा कर दुल्हन व उसके माता-पिता को काउंसलिंग के लिए लाए थे। इसी बीच दूल्हा विनोद व शकुंतला सखबार नाबालिग दुल्हन की 12 वर्षीय छोटी बहन का अपहरण कर ले गए थे। उसे ढूंढ लिया है। दूल्हा व शकुंतला पर एफआइआर दर्ज की गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नवाचार कार्यक्रम ‘हरीतिका’ की हो रही सराहना, किसानों को फल एवं सब्जियां लगाने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहन
Next Article नई पुस्‍तक में प्रणब मुखर्जी ने 2014 में कांग्रेस की हार के लिए सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह को जिम्‍मेदार ठहराया
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

PM Mudra Yojana: सस्ती ब्याज पर 20 लाख तक का लोन, मोदी सरकार की स्कीम के बारे में जानिए विस्तार से…….
Basketball Grand News देश July 19, 2025
CG NEWS : गरियाबंद में इंसाफ़ के लिए भूख हड़ताल का सहारा, पहले मुरहा, फिर अहमद बेग और अब 70 साल की ओम बाई लगा रही न्याय की गुहार
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS : दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच का 15वा स्थापना दिवस समारोह, शामिल हुए मुख्यमंत्री साय 
Grand News July 19, 2025
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  
छत्तीसगढ़ July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?