Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस ने कहा अन्नदाता को नक्सलवादी कहने पर माफी मांगें भाजपा नेता, किसानों की समस्याओं के लिए भाजपा को बताया जिम्मेदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कांग्रेस ने कहा अन्नदाता को नक्सलवादी कहने पर माफी मांगें भाजपा नेता, किसानों की समस्याओं के लिए भाजपा को बताया जिम्मेदार

GrandNews
Last updated: 2020/12/14 at 7:05 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर।  किसान आंदोलन में जेल में बंद राजनीतिक कार्यकर्ताओं के पोस्टर लहराए जाने ने भाजपा को मौका दे दिया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता में सवाल उठाया, किसान आंदोलन में अर्बन नक्सली और नक्सलवादियों के पोस्टर क्यों लहराए गए।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने आरोप लगाया, इस आंदोलन के पीछे वो लोग हैं जाे देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस भड़क उठी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, अन्नदाता को नक्सली कहने के लिए भाजपा नेता माफी मांगें।

- Advertisement -

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 1800 रुपया प्रति क्विंटल नहीं, 2500 रुपया प्रति क्विंटल मिल रहा है। उन्होंने कहा, बिहार के किसान 400-500 रुपए में धान बेचने को मजबूर हैं। वहां तो भाजपा सरकार में है तो क्या बृजमोहन अग्रवाल उसे न्याय कहते हैं?

- Advertisement -

त्रिवेदी ने कहा, किसानों को धान के लिए प्रति क्विंटल 2500 रुपया देने की योजना को अन्याय कहने वाले बृजमोहन अग्रवाल बताएं कि 5 साल तक 300 रुपया बोनस और 2100 रुपया समर्थन मूल्य देने की बात कहकर किसानों को 2100 और 300 नहीं देना कौन सा न्याय था?

उन्होंने कहा, बृजमोहन अग्रवाल, पांच हार्सपावर पंपों की मुफ्त बिजली देने की बात कर मुकरने वाली सरकार में मंत्री रहे हैं। एक-एक दाना धान की खरीद का वादा करके भाजपा सरकार ने ही तो प्रति एकड़ केवल 10 क्विंटल धान लेने का आदेश जारी किया था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा ,छत्तीसगढ़ और देश में किसानों को हो रही हरेक परेशानी के लिये भाजपा ही जिम्मेदार है। पहले मोदी सरकार से कहकर छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बने चावल सेन्ट्रल पूल में उपार्जन में बाधा डाली गयी।

कांग्रेस सरकार ने अपने बलबूते पर धान की खरीद आरंभ की। इससे बौखलाकर किसानों को भड़काने और धान खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था फैलाने में भाजपा और रमन सिंह जैसे किसान विरोधी नेता लगे रहे। इस साल बारदाना खरीदी में केन्द्र सरकार द्वारा डाली गयी। इस कृत्य के लिये छत्तीसगढ़ में किसान कभी भाजपा को माफ नहीं करेगा।

आम उपभोक्ता के पेट में लात मारने लाया है कानून

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, किसानों को अर्बन नक्सली कहने वाले बृजमोहन अग्रवाल खेती की इतनी समझ भी नहीं रखते हैं कि किसान अर्बन इलाकों में नहीं गांवों में रहते हैं। बृजमोहन अग्रवाल की पार्टी भाजपा द्वारा लाये गये तीनों कानून किसानों और आम उपभोक्ता के पेट में लात मारने के लिये लाये गये हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हेड कांस्टेबल जम कर पिलाई शराब, हत्या करने के बाद सुनसान इलाके में लाश फेका, सीसीटीवी में कैद
Next Article ब्रेकिंग : सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. आरपी दुबे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
छत्तीसगढ़ महासमुंद रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: शिवरीनारायण में महानदी के बाबाघाट पर बाढ़ बचाव मॉकड्रील का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जारहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जा रहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 6, 2025
जिला अस्पताल की व्यवस्था पर अब हर दिन रहेगी अफसरों की नजर,गरियाबंद कलेक्टर ने की साप्ताहिक निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?