Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NCB के घेरे में अर्जुन : ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल की दूसरी बार पेशी …पढ़िए पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

NCB के घेरे में अर्जुन : ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल की दूसरी बार पेशी …पढ़िए पूरी खबर

GrandNews
Last updated: 2020/12/16 at 4:55 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

ड्रग्स के एक मामले में आज अभिनेता अर्जुन रामपाल की दूसरी बार पेशी है। उन्हें सुबह 11 बजे तक NCB ऑफिस में पहुंचने को कहा गया है। इससे पहले 13 नवंबर को NCB ने उनसे 7 घंटे पूछताछ की थी। रामपाल के घर से जब्त इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की रिपोर्ट आने के बाद NCB ने उन्हें तलब किया है।

13 नवंबर को पूछताछ के बाद बाहर निकले अर्जुन रामपाल ने NCB की हर जांच में सहयोग करने की बात कही थी। इससे पहले NCB ने रामपाल के घर पर 9 नवंबर को छापा मारा था। इसके बाद 11 और 12 नवंबर को उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस से पूछताछ की थी। जांच एजेंसी रामपाल के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर कई घंटे पूछताछ कर चुकी है।

- Advertisement -
Ad image

NCB सूत्रों के मुताबिक, रामपाल के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। हालांकि, पहली बार हुई पूछताछ को लेकर NCB ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। इसके अलावा उनके घर से कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए गए थे। NCB को इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस रिपोर्ट भी आ गई है, इसी को दिखाकर रामपाल से सवाल किए जाएंगे।

- Advertisement -

गर्लफ्रेंड के भाई को मिली जमानत

- Advertisement -

NCB ने 19 अक्टूबर को गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस को लोनावाला से गिरफ्तार किया था। उसके पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थीं। उससे मिले सुराग के आधार पर रामपाल के घर पर छापा मारा गया। तकरीबन दो महीने जेल में रहने के बाद स्पेशल नारकोटिक्स कोर्ट ने मंगलवार को अगिसिलाओस को जमानत दे दी गई। उसके पास चरस और बैन टैबलेट अल्प्राजोलम मिली थी। NCB ने उसे दो महीने पहले लोनावला से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने अगिसिलाओस को 50 हजार रुपए की जमानत पर छोड़ा है।

पासपोर्ट करवाया जमा, शहर भी नहीं छोड़ सकेगा

NDPS कोर्ट ने अगिसिलाओस को सशर्त जमानत दी है। इसके अनुसार उनका पासपोर्ट NCB के पास ही रहेगा। वहीं वे बिना बताए शहर भी नहीं छोड़ सकेंगे। 19 अक्टूबर को अरेस्ट किए जाने के बाद NCB की कस्टडी में रहते हुए अगिसिलाओस से मिली अहम लीड्स के बाद मुंबई के 5 इलाकों में छापेमारी हुई थी।

भारत में रहकर मार्केटिंग से जुड़ा था गैब्रिएला का भाई

NCB के अनुसार अगिसिलाओस ड्रग्स सप्लाई करता था। एजेंसी ने कथित तौर पर उसकी सप्लाई चेन को ट्रैक करने के कुछ सबूत भी बरामद किए थे। 30 साल के अगिसिलाओस अन्य ड्रग पैडलर्स के साथ भी जुड़े थे। अगिसिलाओस को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 ए के तहत 18 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोहरे की वजह से 34 ट्रेनें रद्द, आंशिक तौर पर 4 ट्रेनों को निरस्त
Next Article भूपेश बघेल ने लिखी इबारत, खुशहालीं की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, हम और आप होंगे इसके गवाह – शकुंतला साहू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : बिजली कर्मचारी से सरेआम मारपीट, ठेकेदार समेत 3 पर केस दर्ज
Grand News Khairagarh - chhuikhadan - gandai छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 20, 2025
CG NEWS: सब्जी व्यापार के नाम पर दोस्ती, फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध — ब्लैकमेल कर लूटे 29 लाख!
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 20, 2025
CG NEWS: गोली कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अबतक सात लोगों पर हुई कार्रवाई
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 20, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बड़ी लापरवाही: बिना परीक्षा दिए पास हुए छात्र, स्कूलों ने बांटे सर्टिफिकेट! विधायक ने उठाई जांच की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?