Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिग न्यूज़ : काम की तलाश में गया था परिवार… हुआ हादसे का शिकार… यहाँ छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की हादसे में दर्दनाक मौत… मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल… 8 की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदुर्घटनादेश

बिग न्यूज़ : काम की तलाश में गया था परिवार… हुआ हादसे का शिकार… यहाँ छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की हादसे में दर्दनाक मौत… मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल… 8 की हालत गंभीर

Poonam Shukla
Last updated: 2020/12/16 at 7:53 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

पानीपत। पंजाब से फरीदाबाद जा रहे ईंट भट्‌ठा मजदूरों से भरा पिकअप समालखा के रिलाइंस पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। पिकअप में बैठे लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। काफी देर तक किसी को कुछ समझ नहीं आया।

टक्कर की आवाज के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। गांव सलनी के 6 वर्षीय खिलेश और उसके चचेरे भाई 12 वर्षीय योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को समालखा अस्पताल लाया गया। जहां करूवा गांव के 18 वर्षीय अर्जुन साहू ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में 8 अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें तत्काल रोहतक PIG रेफर कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

पानीपत में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतक में दो बच्चे शामिल हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

पिकअप में सवार उषा ने बताया कि हादसे में उसके इकलौते 6 वर्षीय बेटे खिलेश की मौत हुई है। खिलेश चार बहनों के बाद बड़ी मन्नतों से हुआ था। बेटे के लिए कई जगह पूजा-अर्चना की। मां दुर्गा के व्रत रखे और बेटा होने पर करमापा किया। खिलेश के जन्म के बाद घर से माता के मंदिर तक करीब डेढ़ किलोमीटर लेट-लेटकर पहुंचे।

हादसे के समय खिलेश उनकी गोदी में सोया हुआ था। टक्कर लगते ही वह गोदी से उछलकर पिकअप में ही गिरा, लेकिन अन्य लोग उसके ऊपर गिर गए। लोगों को वजन और दम घुटने से बेटे की मौत हो गई।

इस हादसे में उषा के देवर जगतराम के 12 वर्षीय बेटे योगेश की भी मौत हुई है। योगेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। इसके साथ हादसे में जान गंवाने वाला करूवा गांव का अर्जुन साहू अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उषा ने बताया कि अर्जुन की मां दिमागी रूप से कमजोर थी, जो कई साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। अब अर्जुन अपने पिता जगतराम के साथ ही रहता था।

पानीपत के समालखा कस्बा स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात 2:50 बजे दिल्ली की ओर जा रही पिकअप हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। पिकअप में करीब 25 मजदूर थे। 6 साल के खिलेश और 12 साल के योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 18 साल के अर्जुन साहू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। किलेश और अर्जुन अपने-अपने परिवार के इकलौते थे। इस हादसे में 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को रोहतक PGI रेफर किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवाबी कर्रवाई में एक नक्सली ढेर, जवानों ने जताई ये आशंका
Next Article बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में कब खुलेंगे स्कूल… स्कूल खोलने को लेकर आज शिक्षा मंत्री का आया है बड़ा बयान… 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर भी कही ये बातें… जनिए क्या कहा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Double Murder Mystery: अमलेश्वर में डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, इंस्टाग्राम वाली दोस्ती ने ली जान
Grand News June 23, 2025
Raipur Breaking:राजधानी में दिल दहला देने वाली वारदात, सूटकेस में मिला युवक का शव
Grand News June 23, 2025
CG NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया स्मृति दिवस, दी श्रद्धांजलि और किया पौधारोपण
छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पहचान छिपाने बन गया था सपेरा, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?