Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, जानिए भारत के पास कितना हुआ स्वर्ण भंडार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsअर्थव्यवस्था

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, जानिए भारत के पास कितना हुआ स्वर्ण भंडार

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/12/19 at 11:52 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 77.8 करोड़ डॉलर घटकर 578.568 अरब डाॅलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 4.525 अरब डॉलर बढ़कर 579.346 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई को छू गया था।

इसलिए आई गिरावट
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में कमी आने के कारण मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज हुई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती हैं। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षावधि में एफसीए 1.042 अरब डॉलर घटकर 536.344 अरब डॉलर रह गईं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती हैं।

- Advertisement -
Ad image

36.012 अरब डॉलर रहा स्वर्ण भंडार
आंकड़ों के अनुसार चार दिसंबर को समाप्त समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार का मूल्य 28.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.012 अरब डॉलर हो गया। देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.503 अरब डॉलर और आईएमएफ के पास जमा मुद्रा भंडार भी 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.709 अरब डॉलर रह गया।

- Advertisement -

क्या है विदेशी मुद्रा भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार देश के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी गई धनराशि या अन्य परिसंपत्तियां होती हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर देनदारियों का भुगतान करने में किया जाता है। पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह आयात को समर्थन देने के लिए आर्थिक संकट की स्थिति में अर्थव्यवस्था को बहुत आवश्यक मदद उपलब्ध कराता है। इसमें आईएमएफ में विदेशी मुद्रा असेट्स, स्वर्ण भंडार और अन्य रिजर्व शामिल होते हैं, जिनमें से विदेशी मुद्रा असेट्स सोने के बाद सबसे बड़ा हिस्सा रखते हैं।

- Advertisement -

 

TAGGED: आईएमएफ, ग्रैंड न्यूज़, देश, भारतीय रिजर्व बैंक, विदेशी मुद्रा भंडार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी ख़बर : पीएम मोदी ने रिसर्च और डेवलपमेंट पर दिया बड़ा बयान…
Next Article देश के लिए राहत BIG NEWS : कोरोना मामले में 1 करोड़ी हुआ भारत… अब केवल 3 लाख एक्टिव… पढ़िए जनवरी से दिसंबर का हाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?