Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : खुदीराम बोस के घर पहुंचे शाह… बोले नई ऊर्जा का हुआ अहसास… बरसे दीदी पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALराजनीति

BREAKING : खुदीराम बोस के घर पहुंचे शाह… बोले नई ऊर्जा का हुआ अहसास… बरसे दीदी पर

Desk
Last updated: 2020/12/19 at 2:06 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

देश के गृहमंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह दो दिवसीय बंगाल प्रवास पर हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने रामकृष्ण आश्रम जाकर की। गृहमंत्री शाह ने रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के घर गए और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। यहां उन्होंने कहा कि खुदीराम बोस के घर आकर नई ऊर्जा का अनुभव कर रहा हूं। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि दीदी ओछी राजनीति पर उतर आईं हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल की मिट्टी को कपाल पर लगाने का सौभाग्य मिला। स्वतंत्रता संग्राम में बंगाल और बंगालियों का योगदान कोई भुला नहीं सकता। खुदीराम बोस ने सिर्फ 18 साल की उम्र में देश के लिए जान दे दी। उस समय कई युवा धोती पर उनका नाम लिखने लगे थे।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि ये संयोग ही है कि आज ही के दिन राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को भी फांसी हुई थी। युवाओं से कहना चाहता हूं कि देश के लिए मरना का मौका तो नहीं मिला, पर देश के लिए जीने का मौका जरूर मिला। खुदीराम बोस के सिद्धांतों पर चलकर हम भविष्य के काम करेंगे।

- Advertisement -

खुदीराम बोस जितने बंगाल के थे, उतने भारत के लिए थे। बिस्मिल जितने यूपी के थे, उतने भारत के थे। बंगाल में जैसी ओछी राजनीति देखी जा रही है, वैसी पहले कभी नहीं देखी गई। शाह के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय मौजूद हैं।

- Advertisement -

Paid floral tributes to Khudiram Bose, an epitome of valour and courage, who at a very young age sacrificed himself for the cause of India's Independence.

His life stands as an inspiration for us to do all that it takes to preserve our freedom and democracy. pic.twitter.com/Xr8UFhPhkJ

— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) December 19, 2020

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : संसदीय सचिव उपाध्याय को… कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी… बनाए गए एआईसीसी सचिव
Next Article राज्य में ड्रग की बड़ी खेप पकड़ी गई… पुलिस अधिकारी समेत पांच गिरफ़्तार…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIGARH: 10 दिन बाद 21 अंडो से बाहर आये अजगर के बच्चे, देखें वीडियो 
RAIGARH: 10 दिन बाद 21 अंडो से बाहर आये अजगर के बच्चे, देखें वीडियो 
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 7, 2025
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद पतियों में खौफ ! शादी से पहले करवा रहे डिटेक्टिव से जांच, तो अब अखबार में छपवा दी ‘जाहिर सूचना’ 
Grand News July 7, 2025
CG POLITICS : रायपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, जवान, संविधान सभा में हुए शमिल 
Grand News July 7, 2025
CG NEWS : दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी 
छत्तीसगढ़ सरगुजा July 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?