Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना… बोले, संगीन आरोप के बाद… नैतिकता के आधार देना चाहिए इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALक्राइमराजनीति

BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना… बोले, संगीन आरोप के बाद… नैतिकता के आधार देना चाहिए इस्तीफा

Desk
Last updated: 2020/12/20 at 10:49 AM
Desk
Share
4 Min Read
इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की
इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की
SHARE

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुंबई मॉडल से कथित रेप मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेप का आरोप रहते हुए कोई शख्स मुख्यमंत्री के पद पर एक क्षण भी कैसे रह सकता है? भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब रेप का आरोपी मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो। इसलिए नीति का तकाजा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पद से अविलम्ब इस्तीफा देना चाहिए और खुद इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए।

- Advertisement -

बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को दुमका में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सात दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म में यह खबर घूम रही थी कि मुंबई की एक मॉडल के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रेप किया था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब मैंने इसकी तहकीकात की तो पता चला कि 21 अक्टूबर, 2013 में मुंबई की उस मॉडल ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में भी याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि उसके साथ झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में 5 सितंबर 2013 को रेप किया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस संबंध में उसने सेक्शन 376 ,366, 365, 354, 323,506,120 बी, 34 आईपीसी की धाराओं के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सुरेश नागरे के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की याचिका दाखिल की थी। उन्होंने आगे कहा कि केस की सुनवाई के ठीक पहले 30 अक्टूबर को उस मॉडल ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी डालकर याचिका को वापस लेने की अर्जी दी। अर्जी वापस लेने का आधार यह बनाया गया था कि उसकी शादी हो रही है और अब वह केस में भाग दौड़ करने में सक्षम नहीं है।

- Advertisement -

मरांडी ने कहा कि इस केस में एक नया मोड़ तब आया जब 8 अगस्त 2020 को गुजरात जाते समय उस मॉडल का कार से एक्सीडेंट हो गया। उसके बाद उसको यह लगने लगा कि चार लोग उसका हमेशा पीछा कर रहे हैं। यह सारी बातें उसने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 8 दिसंबर,2020 को दिए गए अपने आवेदन में कही हैं, जिसमें उसने फिर से उस केस को दर्ज करने की गुहार लगाई और अपने लिए सुरक्षा भी मांगी है।

- Advertisement -

बीजेपी विधायक दल के नेता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के कई निर्णय है कि ऐसे जघन्य अपराधों में बिना जांच के मामला वापस नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब सत्ता पर आसीन एक मुख्यमंत्री के ऊपर रेप के आरोप लगे हैं। 2013 में जिस वक्त हेमंत सोरेन पर आरोप लगा था तब भी वह मुख्यमंत्री थे और आज भी वह मुख्यमंत्री हैं। उन पर वर्ष 2013 में लगा रेप का आरोप आज भी यथावत है। मरांडी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि यह एक से अधिक राज्य का मामला है इसलिए जांच के लिए सीबीआई ही सक्षम एजेंसी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HEINOUS CRIME : 12 साल की किशोरी को… खेत में खींच ले गए चार युवक… और फिर किया गंदा काम
Next Article BREAKING : दीवारों पर लिखी धमकी… भाजपा को दिया समर्थन… तो बहेंगी खून की नदियां
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: तालाब किनारे चाकूबाजी से मचा हड़कंप, घायल युवक की हालत नाजुक...गांववालों ने किया थाने का घेराव
CG Crime: तालाब किनारे चाकूबाजी से मचा हड़कंप, घायल युवक की हालत नाजुक…गांववालों ने किया थाने का घेराव
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
RAIPUR NEWS : तिल्दा नेवरा : रेमन अनंत बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष न्यूक्त
Grand News May 11, 2025
CG Crime: बार में घुसने से रोका तो बाउंसर पर मिर्ची पावडर डालकर हमला, धारदार हथियार से घायल...
CG Crime: बार में घुसने से रोका तो बाउंसर पर मिर्ची पावडर डालकर हमला, धारदार हथियार से घायल…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
CG NEWS : घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को हाथी ने कुचला, दोनों की मौत, एक ग्रामीण घायल
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?